- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Congress Wainanga River Jal Samadhan Protest Farmers Issues 2026
वैनगंगा में कांग्रेस का जलसमाधि आंदोलन, किसान और परियोजना प्रभावितों के हक के लिए 5 घंटे पानी में उतरे दिग्गज
Bhandara Congress Protest News: भंडारा में किसानों, परियोजना प्रभावितों और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वैनगंगा नदी में जलसमाधि आंदोलन किया व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोप लगाए।

Congress Protest (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Wainganga River Protest: भंडारा जिले के किसानों, परियोजना प्रभावितों और शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने कारधा स्थित वैनगंगा नदी के पात्र में उग्र जलसमाधि आंदोलन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले और सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नदी के गहरे पानी में उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन के कारण करीब पांच घंटे तक प्रशासनिक अमले के हाथपांव फूले रहे और पूरे जिले में राजनीतिक गरमाहट बनी रही।
हर दिन 10 किसान कर रहे आत्महत्या पटोले। नदी के भीतर से ही पत्रकारों को संबोधित करते हुए नाना पटोले ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार की गलत कृषि नीतियों के कारण हर दिन औसतन 10 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। धान खरीदी में आ रही तकनीकी अड़चनें और मक्का खरीदी की सीमित मर्यादा ने किसानों को बिचौलियों के भरोसे छोड़ दिया है।
गोसीखुर्द प्रकल्प पीड़ितों को न्याय की प्रतीक्षा
इसके अलावा गोसीखुर्द परियोजना प्रभावितों के पुनर्वास का मुद्दा दशकों से लंबित है, जिससे हजारों परिवार आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पटोले ने नीट परीक्षा में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा।
सम्बंधित ख़बरें
छात्राओं को आपत्तिजनक सामग्री भेजने के आरोप में क्लर्क निलंबित, वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय में बड़ा विवाद सामने
गड़चिरोली में 68 लाख का गांजा जब्त, खेत में धान की जगह हो रही थी गांजे की खेती
शादी के तीन महीने बाद ही उजड़ गया परिवार, वरुडा हाईवे पर बस की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
अमरावती में नाबालिग से दरिंदगी का बड़ा मामला, 8 आरोपियों पर POCSO के तहत केस दर्ज
प्रशासन का तगड़ा बंदोबस्त
आंदोलन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कारधा पुल पर कड़ा पहरा लगा दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर नदी में मोटर बोट और गोताखोरों की टीम तैनात की गई थी। अधिकारियों ने कई बार आंदोलनकारियों को पानी से बाहर आने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे।
ये भी पढ़े: भीमा शुगर कारखाने में प्रशासक नियुक्त, विधायक राहुल कुल गुट को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
तो…जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा
इस प्रदर्शन में सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, सांसद डॉ. नामदेव किरसान, जिलाध्यक्ष मोहन पंचभाई और बड़ी संख्या में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जेल भरो आंदोलन की चेतावनी। शाम को प्रशासन की ओर से मांगों का ज्ञापन स्वीकार किए जाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में जिले भर में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Bhandara congress wainanga river jal samadhan protest farmers issues 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
May 15, 2026 | 10:15 PMमहाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
May 15, 2026 | 10:11 PMहैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
May 15, 2026 | 10:09 PMअब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश
May 15, 2026 | 10:00 PM‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
May 15, 2026 | 09:57 PM20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
May 15, 2026 | 09:52 PMMP News: तरबूज बना ‘काल’? श्योपुर में पिता की मौत, बेटा गंभीर; मुंबई जैसी घटना से मचा हड़कंप
May 15, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














