Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरक्षण बचाव के लिए हजारों लोगों की उत्स्फूर्त भागीदारी, आदिवासी के मोर्चे से गूंज उठा शहर

Tribal Protest: संविधानिक अधिकारों और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की रक्षा के लिए सोमवार 6 अक्टूबर को भंडारा शहर में संयुक्त आदिवासी कृति समिति की ओर से आक्रोश मोर्चा निकाला गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 06, 2025 | 09:46 PM

आरक्षण बचाव के लिए हजारों लोगों की उत्स्फूर्त भागीदारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: संविधानिक अधिकारों और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की रक्षा के लिए सोमवार 6 अक्टूबर को भंडारा शहर में संयुक्त आदिवासी कृति समिति की ओर से आक्रोश मोर्चा निकाला गया। जिले के विभिन्न तहसीलों से पारंपरिक वेशभूषा में आए हजारों आदिवासी बांधवों की जोशीली घोषणाओं से पूरा शहर गूंज उठा।

दसरा मैदान से मोर्चे की शुरुआत हुई। बोगस हटाओ, आदिवासी बचाओ और आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ जैसी गगनभेदी घोषणाओं के साथ मोर्चा शहर में निकाला गया। गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में आदिवासी महिला और पुरुष इस मोर्चे में शामिल हुए। इस अवसर पर बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती और बाबूराव शेडमाके के रूप में सजे युवाओं ने आदिवासी समाज की शौर्य परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया।

मोर्चा शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न

संयुक्त आदिवासी कृती समिति के कार्याध्यक्ष विनोद वट्टी ने कहा कि, यदि समाज के अधिकार छीनने का कोई प्रयास किया गया, तो आदिवासी समाज सड़कों पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेगा। मोर्चा दसरा मैदान से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले की विभिन्न आदिवासी संस्थाओं, छात्रों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरा मोर्चा शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

अब ‘नो-गो जोन’ बनेगा नागपुर एयरपोर्ट! एंट्री करते ही स्कैन होगा चेहरा, NCRB डेटा से खुलेगी कुंडली

नासिक की शिक्षा में बड़ा बदलाव, मविप्र के स्पोर्ट्स व स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा; शिक्षा को नई उड़ान

अब रफ्तार पकड़ेगा पुणे रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट, मुला-मुठा के किनारे बनेगा ‘ग्रीन जोन’, रक्षा विभाग से मिली जमीन

कुंभ कार्यों पर पर्यावरण की चोट, तपोवन वृक्ष कटाई पर फिर सख्त हुआ एनजीटी; जांच समिति विस्तारित

समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित

इस अवसर पर गोवर्धन कुंभरे (अध्यक्ष), विनोद वट्टी (कार्याध्यक्ष), अजाबराव चिंचामे, अशोक उइके, सोपचंद सिरसाम, धर्मराज भलावी, प्रमोद वरखडे, ज्ञानेश्वर मडावी, जगनजी उइके, हरिभाऊ येलणे, प्रभात पेंदाम, कृष्णा टेकाम, शिवम मडावी, नंदलाल कुलमेथे, नागोराव मरकाम सहित समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: पोंभूर्णा तहसील कार्यालय का आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिकों की सेवा में, घर बैठे होंगे काम

सरकार के समक्ष रखी ये मांगें

बंजारा तथा अन्य किसी भी जाति को अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग में शामिल न किया जाए, अनुसूचित जनजातियों की सूची में बिंदु क्रमांक 2 पूर्ववत रखा जाए, राज्य में अनुसूचित जनजातियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए, छात्रावासों की डीबीटी योजना बंद कर पूर्व की तरह शासकीय भोजनालय फिर से शुरू की जाए, जाति वैधता प्रमाणपत्र के बिना किसी को भी शासकीय या राजनीतिक लाभ न दिया जाए, भंडारा जिले में पेसा कानून तत्काल लागू किया जाए, सर्वोच्च न्यायालय के 6 जुलाई 2017 के निर्णयानुसार अधिसंख्य घोषित 12,500 पदों पर केवल वास्तविक आदिवासी उम्मीदवारों की भर्ती की जाए, आदिवासी महापुरुषों के इतिहास को शालेय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

Bhandara city resonated with the tribal protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Protestors
  • ST Reservation
  • Tribal Women

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.