Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त

LCB Bhandara Action: भंडारा जिले के शाहापुर गांव में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने अवैध महुआ शराब की भट्टी पर छापेमारी कर ₹1.65 लाख मूल्य का महुआ लाहन, जलाऊ लकड़ी और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 29, 2026 | 03:15 PM

भंडारा अवैध शराब- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Illegal Liquor: स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव में अवैध हाथभट्टी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1 लाख 65 हजार 500 रुपये मूल्य का महुआ लाहन, जलाऊ लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त की।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार भोंगाडे ने शाहापुर गांव के नाले के किनारे छापेमारी की। इस दौरान गणेश वार्ड, शाहापुर निवासी जितेंद्र युवराज थोटे (37) अवैध हाथभट्टी शराब बनाने की तैयारी करते हुए मिला। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 प्लास्टिक की थैलियों में भरा लगभग 800 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ बरामद किया।

महुआ लाहन और उपकरण जब्त

इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब बनाने के लिए रखी गई लगभग 500 किलोग्राम जलाऊ लकड़ी (कीमत 5 हजार रुपये) तथा एक लोहे का ड्रम (कीमत 500 रुपये) भी जब्त किया गया। पुलिस ने कुल 1 लाख 65 हजार 500 रुपये का अवैध सामान जब्त कर जवाहरनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें

रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री, खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला

जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस

436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच

छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश, 8 लोगों पर धोखाधड़ी का केस

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक गायकवाड के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार भोंगाडे ने की। मामले की आगे की जांच जवाहरनगर पुलिस कर रही है।

Bhandara illegal mahua liquor factory busted shahapur lcb action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 03:15 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Liquor smuggler
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.