भंडारा नवजात ब्रिकी कांड: पूर्णिमा धुर्वे और उमेशसिंह गहलोत भी अरेस्ट; पुराने मामलों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
Child Trafficking Bhandara: भंडारा बच्ची बिक्री कांड में गोंदिया के डॉ. नितेश बाजपेयी 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में। 2 और आरोपी गिरफ्तार। क्या यह किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है?
- Written By: प्रिया जैस
आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Dr. Nitesh Bajpai Arrested: भंडारा जिले के बहुचर्चित बच्ची बिक्री प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्य आरोपी गोंदिया स्थित न्यू बालाजी क्लिनिक के संचालक डॉ. नितेश बाजपेयी को 19 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद 20 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
3 फरवरी को इस मामले का खुलासा हुआ था। आरोप है कि उपचार के नाम पर एक मासूम बच्ची को नागपुर भेजने की बात कहकर बिचौलियों की मदद से तीन लाख रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। इस प्रकरण में डॉ. नितेश बाजपेयी सहित छह लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
भंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
मानसून में बढ़ा खतरा! गोंदिया में 3 दिन में सर्पदंश-बिच्छू के डंक के 15 मामले, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
आरोपी गिरफ्तार – विसापुरे
प्रकरण के जांच अधिकारी एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – गोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
मामले की गहन जांच जारी
जांच अधिकारी एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इसी कड़ी में गोंदिया निवासी पूर्णिमा रमेश धुर्वे और उमेशसिंह गहलोत को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि जांच में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। दिसंबर माह में भी एक शिशु की बिक्री होने की बात सामने आई है, जिसे शीघ्र बरामद किए जाने की संभावना है।
