Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार

Bhandara Corrupt Havaldar Case: भंडारा के करडी थाने में दर्ज केस की गंभीरता कम करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पुलिस हवलदार प्रफुल्ल वालदे पर ACB ने मामला दर्ज किया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 10, 2026 | 07:04 AM

पुलिस अरेस्ट प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - AI Generated)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara ACB Trap Police Havaldar Case: भंडारा जिले के करड़ी पुलिस थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले की गंभीरता को कम करने और जांच में मदद करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करने की सहमति दर्शाने वाले पुलिस हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग (एसीबी) ने मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी रिश्वतखोर पुलिस हवलदार का नाम प्रफुल्ल चोखोबा वालदे है।

10 हजार रुपये की रीश्वत का मामला

करड़ी पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता और उनके बड़े भाई के खिलाफ करड़ी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज था, जिसकी जांच पुलिस हवलदार प्रफुल्ल वालदे कर रहे थे। जांच के दौरान वालदे ने मामले का स्वरूप हल्का करने और जांच में मदद करने के नाम पर शिकायतकर्ता से शुरुआत में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

चूंकि शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने इस बात की शिकायत भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग भंडारा से कर दी। ACB की टीम ने 29 जून को मामले का सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि हवलदार वालदे ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में आपसी समझौते के बाद 10 हजार रुपये तय हुई।

सम्बंधित ख़बरें

Moshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली

नागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज

अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद

Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट

संदेह होने पर नहीं स्वीकारी राशि

हालांकि, इसके बाद आयोजित की गई ट्रैप कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता पर कुछ संदेह होने के कारण चालाक हवलदार ने रिश्वत की रकम स्वीकार नहीं की। लेकिन तकनीकी जांच में रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सिद्ध होने के चलते आरोपी हवलदार के खिलाफ करड़ी पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:- Bhanadara News: खेतों की गीली मिट्टी से सड़कें फिसलन भरी, ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई की मांग

यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग नागपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बावीस्कर, विजय माहुलकर व भंडारा के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीणकुमार पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नितेश देशमुख, मिथुन चांदेवार, अतुल मेश्राम, प्रतीक उके, मयूर सिंगनजुडे और पंकज सरोते ने सफलतापूर्वक की है।

Kardi police havaldar bribary case registered acb bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 07:04 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Corruption
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.