-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Cluster Redevelopment Projects New Homes By 2031
क्लस्टर रिडेवलपमेंट मॉडल से बदलेगी मुंबई की तस्वीर, 9,115 करोड़ के राजस्व का अनुमान
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Cluster Redevelopment Projects: मुंबई में पुराने आवासीय ढांचों के पुनर्विकास को नई गति मिली है। पहले 90 दिनों में 70 डेवलपर समझौते हुए हैं, जिससे 2031 तक 59 हजार नए घर मिलने की संभावना है।

मुंबई क्लस्टर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Cluster Redevelopment Projects News: पुराने होते आवासीय ढांचे और सीमित भूमि उपलब्धता के बीच मुंबई अब क्लस्टर आधारित पुनर्विकास मॉडल के जरिए अपने शहरी स्वरूप को बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2026 के पहले 90 दिनों में ही 70 डेवलपर समझौते होने से पुनर्विकास क्षेत्र में नई गति देखने को मिली है।
एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2031 तक पुनर्विकास परियोजनाओं से लगभग 59,000 नए घरों का निर्माण संभव है, जबकि इससे राज्य को 9,115 करोड़ रुपए का स्टांप शुल्क राजस्व प्राप्त हो सकता है।
432 एकड़ भूमि का नया उपयोग
- बोरीवली क्षेत्र 220 परियोजनाओं के साथ शहर का सबसे बड़ा पुनर्विकास हॉटस्पॉट बनकर उभरा है, जो मुंबई के भविष्य के आवासीय विकास की नई धुरी बनता दिखाई दे रहा है। मुंबई में वर्तमान में 1,094 हाउसिंग सोसायटियां पुनर्विकास प्रक्रिया में शामिल है, जिससे लगभग 432 एकड़ भूमि का नया उपयोग संभव होगा।
- रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च तक 52.2 एकड़ क्षेत्र में फैली 70 सोसायटियां पुनर्विकास के दायरे में आ चुकी थीं। इससे संकेत मिलता है कि डेवलपर्स की रुचि लगातार बनी हुई है और भविष्य की आवासीय आपूर्ति में पुनर्विकास की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।
- बीएमसी की 2017 की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 30 वर्ष से अधिक पुरानी करीब 1.6 लाख इमारते हैं, जिन्हें संरचनात्मक ऑडिट के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें 46 प्रतिशत इमारतें पश्चिम उपनगर, 28 प्रतिशत दक्षिण मुंबई और 26 प्रतिशत पूर्व उपनगर में स्थित हैं। ऐसे में पुनर्विकास शहर की आवासीय जरूरतों को पूरा करने का प्रमुख माध्यम बनता जा रहा है।
भूमि की कमी और पुराने आवासीय ढांचे को देखते हुए मुंबई के दीर्घकालिक विकास में पुनर्विकास की भूमिका और महत्वपूर्ण होती जाएगी।
– शिशिर बैजल, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, नाइट फ्रैंक इंडिया
ये भी पढ़ें :- CSMT-कुर्ला रेल लाइन परियोजना के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, ठाणे और सीएसएमटी लोकल सेवाएं प्रभावित
संगठित मॉडल की ओर बढ़ रही मुंबई
डीसीपीआर-2034 और स्व-पुनर्विकास नीति जैसे सुधारों – के बाद बड़े भूखंडों पर परियोजनाओं को भी गति मिली है। वर्ष 2026 में 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंड कुल पुनर्विकास क्षेत्र के आधे से ज्यादा हिस्से का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि मुंबई में पुनर्विकास इमारत स्तर से आगे बढ़कर क्लस्टर आधारित और अधिक संगठित मॉडल की ओर बढ़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
प्रशासन को किस बड़े हादसे का इंतजार? कामठी रोड पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और खुलेआम शराबखोरी से दहशत
Akola News: अकोला में GIS सर्वे से 12,958 नई संपत्तियां मिलीं, बढ़ेगा मनपा का राजस्व
अकोला में 14,122 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति पूरी, बारिश के बाद संभली खेती पर बढ़ी लागत से किसान चिंतित
Mumbai cluster redevelopment projects new homes by 2031
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













