अड्याल में 15 दिन में उखड़ी खेत सड़क, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Matoshri Farm Road: भंडारा जिले के अड्याल में रामदास कोचे से मोहा नहर तक बनी मातोश्री खेत सड़क महज 15 दिनों में उखड़ गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण, की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Poor Quality Road (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Road Construction: अड्याल स्थित मोहरकर कॉलेज परिसर में रामदास कोचे से मोहा नहर तक बनाई गई मातोश्री खेत सड़क निर्माण के महज 15 दिनों के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया और सड़क निर्माण में आवश्यक रोलिंग भी नहीं कराई। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण के संबंध में जब ग्राम पंचायत अड्याल से जानकारी मांगी गई तो पंचायत के पास न तो इस कार्य का अनुमान एस्टीमेट उपलब्ध था और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना।
घटिया सड़क निर्माण का आरोप
इससे संदेह जताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत को अंधेरे में रखकर निर्माण कार्य कराया गया और इसमें बड़े आर्थिक घोटाले की आशंका है। बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क की यह हालत देखकर किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि अभी से सड़क उखड़ रही है तो पहली ही बारिश में इसके पूरी तरह बह जाने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
भंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
ये भी पढ़े: मेलघाट से 200 से अधिक आदिवासी बच्चों को बाहर भेजने पर उठे सवाल, जांच के आदेश
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यह सड़क किसानों की सुविधा के लिए बनाई गई है या फिर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए। इसी प्रकार कुसूम कोचे से खोब्रागड़े के घर तक बनी सड़क की स्थिति भी खराब बताई जा रही है।
अड्याल में किसानों ने जांच और कार्रवाई की मांग की
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में उपयोग की गई गिट्टी और मुरुम की रॉयल्टी से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे सामग्री के अवैध रूप से लाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
