Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग

Bhandara Tribal Protest: भंडारा में संयुक्त आदिवासी कृति समिति के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आदिवासियों को वनवासी कहे जाने का विरोध करते हुए मांगों का ज्ञापन सौंपा।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 01, 2026 | 05:47 PM

भंडारा में आंदोलन करते आदिवासी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Amit Shah Statement Protest In Bhandara: संयुक्त आदिवासी कृति समिति, भंडारा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहे जाने पर कड़ा विरोध और नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने वनवासी नहीं, आदिवासी हैं, हम इस देश के मूलनिवासी हैं जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

वनवासी कहना समाज का अपमान

आंदोलनकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा उन्हें वनवासी कहकर संबोधित करना समाज की अस्मिता का अपमान है। इस दौरान समिति ने प्रशासन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांगों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सार्वजनिक आपत्ति दर्ज करने, आदिवासियों की धार्मिक डीलिस्टिंग पर स्थायी रोक लगाने, कोष्टी और माना जातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल नहीं करने, लंबित वनाधिकार दावों का शीघ्र निपटारा कर वन पट्टे वितरित करने, गैर-आदिवासियों के कब्जे वाली आदिवासी भूमि वापस दिलाने, जिले में एकलव्य आदिवासी विद्यालय शुरू करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आरक्षित पदों पर वास्तविक आदिवासी युवाओं की भर्ती सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।

सम्बंधित ख़बरें

इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें

भंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी

पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज

मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव

यदि मांगें नहीं मानीं तो भविष्य में और आंदोलन तेज होगा

आंदोलन में विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों, महिला एवं छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- पगडंडी मार्ग के लिए किसानों का अनशन जारी, मारेगांव तहसील कार्यालय के पास 15वें दिन भी धरना

धरने में अजाबराव चिचामे, गोवर्धन कुंभरे, प्रो। डॉ। प्रमोद वरकड़े, धर्मराज भलावी, अशोक उइके, प्रभा पेंदाम, राजकुमार परतेती, मुकेश धुर्वे, राजेश मरसकोल्हे सहित संयुक्त आदिवासी कृती समिति एवं विभिन्न सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंध उपस्थित थे।

Adivasi protest vanvasi nahi adivasi hain bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 05:47 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.