- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- A Young Man Died And A Woman Was Injured After Being Run Over By A Hirakani Bus Full Details Of The Road Accident
मोहाडी में दर्दनाक सड़क हादसा, एसटी बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत
Mohadi Road Accident: भंडारा जिले के मोहाडी-तुमसर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय आकाश कटबर्ये की मौत हो गई। अज्ञात दोपहिया वाहन द्वारा कट मारने के बाद संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

Road Accident (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Youth Die: मोहाडी तहसील के हरदोली निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार, 1 जून की सुबह करीब 1030 बजे ग्रामीण अस्पताल मोहाडी के पीछे मोहाडीतुमसर मार्ग पर हुआ। दुर्घटना में युवक की मामी घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान हरदोली झं. निवासी आकाश प्रकाश कटबर्ये 26 के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश कटबर्ये अपने मामा मनोज कुर्वे के परिवार में पेड़ काटने के विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए अपनी मामी अनिता मनोज कुर्वे 40 के साथ मोहाडी पुलिस थाने आया था।
अज्ञात दोपहिया वाहन के कट से हुआ हादसा
शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मोहाडी-तुमसर मार्ग पर ग्रामीण अस्पताल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक ने उनकी बाइक को कट मार दिया। अचानक संतुलन बिगड़ने से अनिता कुर्वे सड़क के एक ओर गिर गईं, जबकि आकाश सामने से आ रही महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल एसटी की हिरकणी बस क्रमांक एमएच06/बीडब्ल्यू143 के पहिए के नीचे आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
समृद्धि महामार्ग पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 60.80 लाख रुपये का माल किया जब्त
मराठा छात्रों को मिलेगा OBC की तरह लाभ? जानें मराठा समाज के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का ये बड़ा ऐलान
बस तुमसर से नागपुर की ओर जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वहां से गुजर रही पुलिस जीप के चालक पृथ्वीराज राठोड ने स्थानीय युवकों की मदद से घायल आकाश और अनिता को तत्काल ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।
ये भीू पढ़: संभाजीनगर मनपा में बवाल: कर्मचारी से मारपीट करने वाला ठेकेदार होगा ‘ब्लैकलिस्ट’, आयुक्त के कड़े निर्देश
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से नागरिक चिंतित
चिकित्सकों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अनिता कुर्वे को आगे के उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भंडारा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र बेलखेडे के नेतृत्व में पुलिस कर्मी दुर्योधन भुरे, लांजेवार, कल्पना फड तथा ज्योत्सना बानासुरे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। तहसील में काटेबाम्हणी, मोहाडी तथा अन्य स्थानों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।
A young man died and a woman was injured after being run over by a hirakani bus full details of the road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













