- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Mlc Election Amravati Seat Congress Candidate Harshjit Deshmukh Submits B Form
अमरावती MLC चुनाव: हर्षजीत देशमुख को अंतिम समय में कांग्रेस से मिली हरी झंडी, आखिरी दिन जमा किया B-Form
- Written By: आकाश मसने
Amravati MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की अमरावती सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख ने आधिकारिक बी-फॉर्म जमा कर दिया है। देशमुख के नाम पर अंतिम समय में मुहर लगी है।

नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी हर्षजीत देशमुख (फोटो नवभारत)
Congress Candidate Harshjit Deshmukh Submits B-Form: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। अमरावती स्थानीय स्वराज्य संस्था सीट से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख ने सोमवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पार्टी का अधिकृत बी-फॉर्म प्रस्तुत कर दिया है। इसके साथ ही अब इस सीट पर उनकी उम्मीदवारी को अंतिम और आधिकारिक रूप से हरी झंडी मिल गई है।
हर्षजीत देशमुख ने दो दिन पहले कांग्रेस के ए-फॉर्म के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। पार्टी की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद अब उन्होंने बी-फॉर्म प्रस्तुत कर अपनी उम्मीदवारी को अंतिम रूप दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस तथा महाविकास आघाड़ी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उनके साथ मौजूद थे।
हर्षजीत देशमुख नामांकन के दौरान ये रहे मौजूद
हर्षजीत देशमुख के नामांकन भरने के दौरान सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक गजानन लवटे, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा में नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, स्वीकृत पार्षद मिलिंद चिमोटे, कांग्रेस प्रदेश सचिव आसीफ तवक्कल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के जिलाध्यक्ष गिरीष तराले, शिवसेना (यूबीटी) के सहसंपर्क प्रमुख सुधीर सूर्यवंशी, जिला प्रमुख पराग गुडघे, नजीर खान बीके तथा डॉ. मतीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Vidhan Parishad Election: नामांकन के आखिरी दिन सुनेत्रा और शिंदे को झटका, पार्टी की बेवफाई से कई वफादार नाराज
अमरावती MLC चुनाव: महायुति में बड़ी बगावत! BJP के प्रवीण पोटे के खिलाफ शिवसेना नेता के बेटे ने किया नामांकन
सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बताया गैरकानूनी
Vidhan Parishad Election: चुनाव तो बस औपचारिकता है! अनिकेत तटकरे के नामांकन पर महायुति नेताओं का बड़ा दावा
बी-फॉर्म प्रस्तुत होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समर्थन से हर्षजीत देशमुख चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। वहीं देशमुख ने सभी सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास तथा जनप्रतिनिधियों के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्रियों की अनुपस्थित रही चर्चा का विषय
जिस समय कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में हर्षजीत देशमुख जिलाधिकारी कार्यालय पर नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे उस समय पूर्व पालकमंत्री व कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक एड. यशोमती ठाकुर तथा पूर्व विधायक डॉ. सुनिल देशमुख की अनुपस्थिति परिसर में चर्चा का विषय रही।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव का काउंटडाउन, 14237 गांवों होगा में महासंग्राम! 12 जून को निकलेगी आरक्षण लॉटरी
बता दें सत्तारूढ़ महायुति की ओर से अमरावती में भाजपा के प्रवीण पोटे पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने भी साेमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि महायुति मतभेद देखने को मिला। यहां पर भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता विप्लव बाजोरिया ने भी निर्दलीय पर्चा भर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या महायुति बाजोरिया मनाने में कामयाब होती है या नहीं।
Mlc election amravati seat congress candidate harshjit deshmukh submits b form
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती MLC चुनाव: हर्षजीत देशमुख को अंतिम समय में कांग्रेस से मिली हरी झंडी, आखिरी दिन जमा किया B-Form
Jun 01, 2026 | 06:34 PM‘एक हो जाएं उद्धव और शिंदे गुट’; अंबादास दानवे के बाद अब्दुल सत्तार ने भी सुर में सुर मिलाया, बीजेपी पर निशाना
Jun 01, 2026 | 06:24 PMतेल कंपनियों का वो बड़ा फैसला, जिससे सीधे घट सकते हैं हवाई जहाज के टिकट के दाम! जानें पूरी डिटेल
Jun 01, 2026 | 06:12 PMVidhan Parishad Election: नामांकन के आखिरी दिन सुनेत्रा और शिंदे को झटका, पार्टी की बेवफाई से कई वफादार नाराज
Jun 01, 2026 | 06:12 PMटेस्ट से T20I तक…ICC मीटिंग में खेल के नियमों में हुए 5 बड़े बदलाव, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
Jun 01, 2026 | 06:06 PMEye Care Tips:आंखों की अच्छी रोशनी के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, बुढ़ापे में भी नहीं लगेगा चश्मा
Jun 01, 2026 | 06:05 PMअमरावती MLC चुनाव: महायुति में बड़ी बगावत! BJP के प्रवीण पोटे के खिलाफ शिवसेना नेता के बेटे ने किया नामांकन
Jun 01, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल
Jun 01, 2026 | 02:36 PM
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM












