- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 2 Physical Abused Cases Came To Light In Single Day Bhandara
Bhandara News: मासूमों की चीखों से कांपा भंडारा, एक ही दिन में दुष्कर्म की 2 वारदातें आई सामने
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों से मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

मासूमों की चीखों से कांपा भंडारा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों से मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। दोनों ही घटनाएं पवनी तहसील के अंतर्गत आने वाले अड्याळ पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन दोनों प्रकरणों में भारतीय दंड संहिता की धारा 64(2)(i), 65(2), 137(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। यह जानकारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनोज शिडाम और थाना प्रभारी धनंजय पाटिल ने दी।
पहली घटना: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला
पहली घटना में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेम के बहाने फुसलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह मामला परिजनों के संज्ञान में आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 21 वर्षीय अभय विलास धुर्वे नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किशोरी को जानबूझकर बहलाकर संबंध बनाए, जबकि उसे लड़की की उम्र की जानकारी थी।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Bhandara News: समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग बच्चों को मिली नई पहचान, शिक्षा के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
भंडारा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मटका और अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर तहसील के सामने पेड़ पर लटका किसान, मचा हड़कंप
दूसरी घटना: पोर्च में खेल रही मासूम को खेत में ले जाकर किया गया अत्याचार
दूसरी घटना 5 जून की शाम लगभग 7:20 बजे की है। 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर पोर्च में खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसका मुंह दबाकर पास के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। कुछ देर बाद जब बच्ची रोती हुई घर लौटी, तो मां को घटना की जानकारी मिली। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने 30 वर्षीय गणेश ज्ञानेश्वर गोटेफोडे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोश, फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई की मांग
दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष फैल गया है। लोगों ने इन मामलों की जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, जिससे समाज में कड़ा संदेश जाए। बाल अधिकार से जुड़े संगठनों ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि गांवों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही, छोटे बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ की शिक्षा देना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।
2 physical abused cases came to light in single day bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














