-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Synthetic Athletics Track Football Ground Project Delay
भंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara Sports Complex: भंडारा के छत्रपति शिवाजी महाराज जिला खेल संकुल में 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और आधुनिक फुटबॉल मैदान का निर्माण दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका।

Football Ground (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Sports News: भंडारा जिले के उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्रपति शिवाजी महाराज जिला खेल संकुल में बनाए जा रहे सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और फुटबॉल मैदान का निर्माण कार्य लगभग दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। 15 अगस्त 2024 को भूमिपूजन के समय 18 माह में परियोजना पूरी करने का दावा किया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद काम अधूरा है।
इससे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है। करीब 15 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 400 मीटर लंबा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, आधुनिक फुटबॉल मैदान तथा विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शुरुआत में बारिश के कारण निर्माण में देरी की बात कही गई थी, लेकिन उसके बाद भी काम में अपेक्षित तेजी नहीं आई। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद परियोजना पूरी नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
भंडारा का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक अब भी अधूरा
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद इस परियोजना का उद्देश्य भंडारा में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की क्षमता विकसित करना भी है।आधुनिक ट्रैक और गुणवत्तापूर्ण मैदान तैयार होने से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अपने जिले में ही बड़े आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। फिलहाल निर्माण अधूरा रहने से यह योजना भी प्रभावित हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
समयसीमा घोषित करने की मांग
खेल संगठनों, खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रशासन से परियोजना पूरी करने की निश्चित समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल भूमिपूजन और निधि स्वीकृत करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि खेल संकुल जल्द पूरा होने पर जिले से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का मार्ग और मजबूत होगा।
कार्य प्रगति पर लेकुरवाडे की प्रतिक्रिया
जिला खेल अधिकारी लतिका लेकुरवाडे ने कहा कि आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर प्रशासन गंभीर है तथा सभी आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: भंडारा: पवनी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद और बीजों की कालाबाजारी के खिलाफ छापामार कार्रवाई से हड़कंप
एथलेटिक्स और फुटबॉल – दोनों को मिलेगा लाभ
निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक केवल दौड़ प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप – जैसी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए भी उपयोगी होगा। इसके अलावा 102 मीटर लंबा और 71।5 मीटर चौड़ा मानक फुटबॉल मैदान भी तैयार किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं जिले में ही उपलब्ध होगी।
खिलाड़ियों को नहीं मिल रहीं आधुनिक सुविधाएं
जिले के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिदिन दौड़, एथलेटिक्स, फुटबॉल और अन्य खेलों का अभ्यास करते हैं, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिन परिस्थितियों में तैयारी करनी पड़ रही है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को विशेष रूप से सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए दूसरे शहरों में जाकर अभ्यास करना भी आसान नहीं है।
Bhandara synthetic athletics track football ground project delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM












