- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Those Who Helped Walmik Karad And Others Roaming Fearlessly In Beed Dhananjay Deshmukh
Walmik Karad Team B: …हम जवाब चाहते है, जांच एजेंसियों पर धनंजय ने उठाए सवाल, बोले- बैखोफ घूम रही है टीम ‘बी’
संतोष देशमुख हत्याकांड को तीन महीने होने जा रहे है। हालांकि, अभी तक पुलिस इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को अभी कर पकड़ नहीं पाई है। इस बीच बीड में वाल्मिक कराड की बी टीम सक्रिय हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस

वाल्मिक कराड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: बीड जिले के मस्साजोग में मारे गए सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने शुक्रवार को दावा किया कि कथित तौर पर जबरन वसूली के एक संबंधित मामले में गिरफ्तार वाल्मिक कराड और अन्य आरोपियों की मदद करने वाले लोगों का एक समूह बेखौफ घूम रहा है।
सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड की एक ‘‘बी टीम” अब भी बीड में सक्रिय है और यह उनकी व अन्य लोगों की मदद कर रही है। धनंजय देशमुख ने कहा कि उन्होंने इन लोगों के बारे में जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया है।
संतोष देशमुख को 9 दिसंबर, 2024 को बीड जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास करने पर अगवा कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक सरपंच की हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी कृष्णा अंधाले अब भी फरार है। वाल्मिक कराड को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत में है।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
बीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार
IAS तुकाराम मुंढे का 21 साल में 24वां तबादला; अब संभालेंगे महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की कमान
वाल्मिक कराड की बी टीम
धनंजय देशमुख ने कहा कि “बालाजी तंदले, संजय केदार, वायबासे” ने कराड और उनके (धनंजय) भाई की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की मदद की थी। उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग मेरे भाई की हत्या के मामले में आरोपियों को अदालत ले जाते समय वहां होते हैं” और वे कराड की ‘बी’ टीम हैं।
धनंजय देशमुख ने दावा किया कि तंदले के पास अपराध में इस्तेमाल की गई कार थी, जबकि वायबासे ने आरोपियों से ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किया था। उन्होंने दावा किया कि हत्या के बाद 10-15 दिन तक फरार रहने वाले तीनों लोगों को बाद में पूछताछ के लिए लाया गया और छोड़ दिया गया।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जांच एजेंसियों ने नहीं किया सूचित
धनंजय ने कहा, “मैंने पुलिस को कराड की ‘बी’ टीम के बारे में बताया है। हमने एक आवेदन के माध्यम से जांच एजेंसियों को इन लोगों के बारे में सूचित किया था, लेकिन हमें नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ। हम जवाब चाहते हैं।” कराड की गिरफ्तारी के बाद से मंत्री मुंडे विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। उन्होंने सरपंच की हत्या व जबरन वसूली के मामलों से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Those who helped walmik karad and others roaming fearlessly in beed dhananjay deshmukh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














