- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Case Filed Against Father Of Person Associated Walmik Karad For Selling Liquor In Beed
बीड में गणतंत्र दिवस के दिन धड़ल्ले से बेची शराब, मामला दर्ज…वाल्मिक कराड से जुड़ा कनेक्शन
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद से बीड जिले में माहौल काफी गरमाया हुआ है। लेकिन फिर भी कानून तोड़ने का सिलसिला अब भी जारी है। 26 जनवरी के दिन एक व्यक्ति शराब बेचते हुए पकड़ाया गया है, जो कि वाल्मिक कराड से जुड़ा है।
- Written By: प्रिया जैस

बीड में मामला दर्ज (सौजन्य-कंसेप्ट फाइल फोटो)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र पुलिस ने उस व्यक्ति के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसकी कार से जबरन वसूली मामले में आरोपी वाल्मिक कराड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाल्मिक कराड से जुड़े व्यक्ति के पिता पर गणतंत्र दिवस यानी शराब बंदी दिवस पर शराब बेचने का आरोप है।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड ने बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में 31 दिसंबर 2024 को पुणे में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
शिवलिंग मोराले व्यक्ति की कार
पुलिस के अनुसार कराड द्वारा इस्तेमाल की गई कार शिवलिंग मोराले नामक व्यक्ति की थी। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बीड में नेकनूर पुलिस ने रविवार को शिवलिंग मोराले के पिता पांडुरंग मोराले और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शराब बंदी के दिन कथित रूप से शराब बेचने के संबंध में महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
संतोष देशमुख हत्याकांड के मास्टरमाइंड वाल्मिक कराड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
संतोष देशमुख हत्याकांड: कोर्ट में पहली बार बोला वाल्मीक कराड, जज ने पढ़कर सुनाए आरोप
आज यहां एक व्यक्ति नहीं है…क्या धनंजय मुंडे को आई वाल्मिक कराड की याद? जानें क्यों कहा ऐसा
वाल्मिक कराड ने “मोक्का” से नाम हटाने के लिए किया खंडपीठ का रुख; सरकार को नोटिस
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बीड में करेगावन रोड पर एक बार के पास आरोपी से देशी शराब की 39 बोतलें भी जब्त कीं और उस पर नोटिस जारी किया। गौरतलब है कि बीड से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसद बजरंग सोनावणे ने इस महीने की शुरुआत में आरोप लगाया था कि वाल्मिक कराड जिस कार में जबरन वसूली के मामले में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे, वह पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के काफिले का हिस्सा थी।
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड
बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सरपंच ने इलाके में पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक बिजली कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास को विफल करने की कोशिश की थी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बीड जिले के परली से एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे कराड के साथ अपने संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि वाल्मिक कराड एक संबंधित जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Case filed against father of person associated walmik karad for selling liquor in beed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














