- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Beed Textile Trader Commits Suicide Case Registered Against Seven People
उधार लौटाया फिर भी करते थे परेशान, बीड के व्यापारी ने की आत्महत्या, 7 पर FIR
बीड जिले में 42 वर्षीय एक कपड़ा व्यापारी ने कुछ लोगों द्वारा रुपयों के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 42 वर्षीय एक कपड़ा व्यापारी ने कुछ लोगों द्वारा रुपयों के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण कथित रूप से आत्महत्या कर ली। आरोपियों द्वारा बार-बार पैसों की मांग और दुर्व्यवहार से परेशान था। जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक व्यक्ति जो मुख्य आरोपी है, उसकी पत्नी और 5 अन्य लाेगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी राम फटाले ने बीड शहर के शनिवार पेठ इलाके स्थित अपने घर पर 5 जुलाई की रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
7 साल पहले लिया था कर्ज
प्राथमिकी के अनुसार, कपड़ा व्यापारी राम फटाले ने 7 साल पहले मुख्य आरोपी से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी अधिकृत साहूकार नहीं है। व्यवसायी और उसके पिता ने साल 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन से पहले पैसे लौटा दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
महंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
विश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
पैसे लौटाने के बावजूद मुख्य आरोपी और अन्य लोग राम फटाले से प्रति माह 25,000 रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहे। उन्होंने व्यापारी की साइन की हुई चेक बुक भी लौटाने से इनकार कर दिया। इससे व्यापारी काफी परेशान था।
आरोपियों ने घर पहुंकर की पैसों की मांग
मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी शुक्रवार यानी 4 जुलाई को फटाले के घर पहुंचे और उससे पैसों की मांग को लेकर कथित रूप से दुर्व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार, व्यापारी के परिजनों ने रविवार सुबह जब उसे फंदे से लटका पाया तो तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुसाइट नोट भी मिला
प्राथमिकी के अनुसार, मृतक की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी द्वारा दी जा रही प्रताड़ना की बात लिखी है। सुसाइड नोट में यह भी कहा गया है कि उसने पूरा कर्ज चुका दिया था, फिर भी आरोपी उससे बार-बार पैसों की मांग कर रहे थे।
समुद्री खतरा…रायगढ़ तट पर कहां से आई ये नाव? सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
बीड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र सावकारी (नियमन) अधिनियम, 2014 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Beed textile trader commits suicide case registered against seven people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMअमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
May 18, 2026 | 01:24 PMUP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
May 18, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM













