- Hindi News »
- Crime »
- Textile Trader Sanjay Verma Shot Dead In Fazilka
फजिल्का में सरेआम कपड़ा व्यापारी की गोलीमार कर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे DIG
पंजाब के फजिल्का में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलीमार कर हत्या कर दी। वर्मा फजिल्का के अबोहर शहर की फेमस वेयर वेल दुकान के मालिक हैं। सुबह 10 बजे वेयर वेल दुकान के सामने उन्हें गोलीमार दी गई।
- Written By: Saurabh Pal

पंजाब पुलिस (फोटो-सोशल मीडिया)
फाजिल्काः पंजाब के फजिल्का में मंगलवार को फेमस कपड़ा व्यापारी संजय की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई। इस हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। संजय मशहूर कुर्ता पजामा दुकान ‘वेयर वेल’ के मालिक हैं। मिली जानकारी के मुताबिक संजय अपनी अबोहर शहर में स्थित दुकान के सामने गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर 2 से 3 हमलावर आए और संजय की तरफ निशाना कर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। इसके बाद बाइक सवार अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय को कई गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत गई।
अबोहर की फेमस दुकान है ‘वेयर वेल’
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
मुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Chandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Haryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
अबोहर शहर के स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘वेयर वेल’ दुकान को संजय अपने भाई जगत के साथ मिकलकर चलाते थे। यह दुकान काफी फेमस है। वेयर वेल कपड़े की क्वालिटी के लिए जानी जाती है। वहीं सजय की हत्या से स्थानीय व्यापारियों में काफी रोष है। अस्पताल के बाहर सैकड़ो व्यापारी इस हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द हमलावारों को गिरफ्तार किया जाए। इस हत्याकांड से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।
DIG बोले- डरने की जरूरत नहीं
शुरूआती जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सुनियोजित वारदात बताया है। सूत्रों का कहना है कि यह हत्या फिरौती या आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसका कोई ठोस कारण नहीं पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचे DIG हरमन वीर गिल ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमने आतंकवाद भी झेला है, तब भी हम पंजाब में ही रहे थे। आप लोगों की सुरक्षा में पंजाब हरदम तैयार है। उन्होंने कहा कि आज हमारा एक भाई हमारे बीच नहीं रहा। किसी भी हत्याकांड के पीछे 2 कारण होते हैं या तो रंजिश या फिर फिरौती के लिए ऐसा किया जाता है। हम हत्यारोपियों को पकड़ कर जरूर सजा दिलाएंगे।
दिल्ली में झमाझम…हिमाचल में फिर बरपेगा कहर, यूपी-बिहार में आसमानी आफत का अलर्ट
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कारोबारी संजय की हत्या की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना करीब सुबह 10 बजे की है। अज्ञात हमलावर बाइर पर सवार होकर आए और संजय वर्मा फायरिंगी। संजय के सीने में गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कुछ लीड मिली है। हमने उसपर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
Textile trader sanjay verma shot dead in fazilka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उरुली-फुरसुंगी ने दी चेतावनी, कचरा डिपो बंद करने से पुणे में संकट गहराने के आसार
May 05, 2026 | 02:26 PMAjanta: अजंता घाट में दिनदहाड़े व्यापारी से 2.70 लाख की लूट; बदमाशों ने बेरहमी से पीटा
May 05, 2026 | 02:20 PMPMRDA Illegal Construction: पिंपरी-चिंचवड़ में अवैध निर्माणों की बाढ़, PMRDA पर लापरवाही के आरोप
May 05, 2026 | 02:17 PMनवेगांव-नागझिरा में बाघों का महा-दर्शन! मुरदोली गेट खुलते ही दिखे 4 टाइगर, पर्यटकों के उड़े होश
May 05, 2026 | 02:14 PMPCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
May 05, 2026 | 02:07 PMकमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम
May 05, 2026 | 02:06 PMBihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
May 05, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














