-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Beed Bandh Government On Back Foot To Murder Footage Of Sarpanch Santosh Deshmukh
Beed Bandh: बीड बंद का हुआ आह्वान, मर्डर फुटेज से बैकफुट पर सरकार…हैवानियत की सारी हदें पार
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। वीडियो में ऐसी हैवानियत दिख रही कि ये देख यमराज भी कांप जाए। इसके बाद अब बीड में बंद का आह्वान किया गया।

संतोष देशमुख हत्याकांड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़ी फुटेज के वायरल होने से महायुति सरकार बैकफुट पर आ गई है। यही वजह है कि सबसे पहले सरकार को डिप्टी सीएम अजित पवार के बेहद करीबी मंत्री धनंजय मुंडे की बलि लेनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक इस फुटेज में बड़ी ही निर्ममता के साथ देशमुख की हत्या को अंजाम दिया गया है।
हत्या की तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यमराज भी एक बार कांप जाएं क्योंकि हत्यारों ने हैवानियतों की सारी हदों को पार कर दिया, इस बारे में पुलिस ने कहा कि दिसंबर 2024 में सरपंच को प्रताड़ित कर उनकी हत्या करते समय हमलावरों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए, आठ तस्वीरें खींची और यहां तक कि दो वीडियो कॉल भी किए, पुलिस ने अपने आरोप पत्र में पीड़ित पर की गई क्रूरता का दस्तावेजीकरण किया है।
ये वीडियो और तस्वीरें पिछले हफ्ते मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले की एक अदालत में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा पेश किए गए, जो आरोपपत्र का अहम हिस्सा हैं। सरपंच देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने का प्रयास किया था।
सम्बंधित ख़बरें
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
मराठवाड़ा में पानी का संकट भयावह, बीड के अधिकांश जलाशय खाली; प्रशासन ने पानी चोरी पर दी एफआईआर की चेतावनी
बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम 6 बजे तक पिटाई
सीआईडी की चार्जशीट के मुताबिक विडियो एक आरोपी महेश केदार के स्मार्टफोन पर बनाए गए थे और उनकी अवधि दो सेकंड से लेकर दो मिनट चार सेकेंड के बीच है। मस्साजोग गांव के प्रधान को नौ दिसंबर को डोंगांच टोल प्लाजा पर छह लोगों ने अगवा कर लिया था और एक एसयूवी में केज तालुका की ओर ले गए। उसी शाम देशमुख नंदुर घाट रोड की और दैथना शिवार में बेहोशी हालत में मिले। उन्हें बीड पुलिस की तलाश टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम छह बजे तक देशमुख की पिटाई की। इस दौरान उन्होंने 41 इंच लंबे गैस पाइप, सफेद पाइप, पांच क्लब वायर वाली लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे, एक फाइटर और धरकट्टी (दोनों धारदार हथियार) का इस्तेमाल किया। एक वीडियो में सुदर्शन खुले समेत पांच आरोपी देशमुख को सफेद पाइप और लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियों में देशमुख को अर्धनग्न हालत में दिख रहे हैं और उन्हें जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया।
जिले में बंद का आह्वान
महाराष्ट्र के बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़ी भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के कई हिस्सों में बंद का आह्वान किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंगलवार को बीड के केज और पाटीदा में पूर्ण बंद रहा, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में आंशिक बंद रहा। देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी सहयोगी कराह का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण के लिए आठ इकाइयां तैनात की है। सरपंच देशमुख के पैठक गांव में कोई अतिरिक्त बल तैनात नहीं किया गया है। अभी तक बंद के सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है या गिरफ्तार नहीं किया गया है। केज में धनंजय मुंडे की तस्वीर वाले बैनर जलाए गए और प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारे लगाए।
Beed bandh government on back foot to murder footage of sarpanch santosh deshmukh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














