-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed Sarpanch Deshmukh Was Assaulted 15 Videos And Eight Photos Surfaced Big Revelation In The Charge Sheet
Beed Sarpanch Murder : सरपंच देशमुख के साथ बर्बरता का वीडियो…CID ने चार्जशीट में किया बड़ा खुलासा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Beed Sarpanch Murder: सरपंच देशमुख से मारपीट की गई थी, 15 वीडियो और आठ फोटो सामने आए हैं, चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है।

Santosh Deshmukh
नवभारत डेस्क: मुंबई, तीन मार्च (भाषा) गत दिसंबर में जब महाराष्ट्र के एक गांव के सरपंच संतोष देशमुख को प्रताड़ित किया जा रहा था और उनकी हत्या की जा रही थी, तब हमलावरों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए थे, आठ तस्वीरें खींची थीं और दो वीडियो कॉल भी किए। पुलिस अधिकारियों ने आरोपपत्र में ये बातें कही हैं। ये वीडियो और तस्वीरें पिछले सप्ताह बीड जिले की एक अदालत में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा पेश किये गये आरोपपत्र का हिस्सा हैं।
बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच देशमुख को दिसंबर में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास को लेकर अगवा कर लिया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक राज्य मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को वांछित आरोपी घोषित किया गया है। एक अधिकारी ने आरोपपत्र का हवाला देते हुए बताया कि वीडियो महेश केदार नामक एक आरोपी के स्मार्टफोन से शूट किए गए थे और उनकी अवधि दो सेकेंड से 2.04 मिनट तक है।
एक और मामला गरमाया
बता दें कि बीड के परली शहर में 21 अक्टूबर 2023 को व्यापारी महादेव मुंडे का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, हालांकि इस मामले में हाल ही में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। अब परली शहर में मारे गए व्यापारी महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी और उन्होंने अपने पति की हत्या के मामले की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
अचानक जेल से बाहर आया संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी, जंजीरों में बंधे वाल्मिक कराड की हालत देख लोग दंग
मस्साजोग सरपंच उपचुनाव: संतोष देशमुख की पत्नी समेत 5 उम्मीदारों ने भरा पर्चा, क्या सहानुभूति बचा पाएगी विरासत?
मारे गए व्यापारी की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भूख हड़ताल हमारा आखिरी विकल्प है। हम चाहते हैं कि मामला अपराध जांच विभाग (CID) को सौंप दिया जाए और एक विशेष टीम गठित की जाए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
‘जांच अधिकारी 10 दिन से छुट्टी पर है’
ज्ञानेश्वरी मुंडे दावा किया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी 10 दिन से छुट्टी पर हैं और किसी ने भी जांच के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया है। उन्होंने ने कहा कि हम कब तक इंतजार करें, 18 महीने बीत चुके हैं। जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
Beed sarpanch deshmukh was assaulted 15 videos and eight photos surfaced big revelation in the charge sheet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














