Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…

Maharashtra By Election: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने ताल ठोक दी है। वहीं संजय राउत ने गठबंधन धर्म और सीटों के समीकरण पर बड़ा बयान दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 03, 2026 | 01:20 PM

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut On Congress: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बारामती और राहुरी पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हालांकि, इस फैसले ने महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर हलचल पैदा कर दी है।

अजित पवार के निधन के बाद बारामती का समीकरण

बारामती विधानसभा सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के कारण खाली हुई है। इस सीट को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार की पार्टी संभवतः ‘पारिवारिक धर्म’ निभाते हुए इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। लेकिन यदि कोई अन्य दल (कांग्रेस या अन्य) वहां से चुनाव लड़ना चाहता है, तो हमें उसका विरोध नहीं करना चाहिए।

राहुरी सीट पर किसका अधिकार?

राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजीराव कार्डिले के निधन से रिक्त हुई है। भाजपा ने यहां से शिवाजीराव के बेटे अक्षय कार्डिले को अपना उम्मीदवार बनाया है।  राउत का मानना है कि राहुरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की ताकत अधिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का आधार यही है कि जिस पार्टी की जहां ताकत हो, उसे वहां लड़ना चाहिए। राउत ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे बिहार, बंगाल और नागालैंड जैसे राज्यों में भी लड़ते हैं, लेकिन परिणाम सबको पता होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 हजार करोड़ की आर्थिक हलचल और 30 हजार स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Nanded Suicide: पेपर अच्छा गया तो फंदे से क्यों झूली सानिका? इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य

Ashok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर

महाविकास अघाड़ी की रणनीति

कांग्रेस ने बारामती के लिए संभावित उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी शुरू कर दिए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे सहयोगियों (NCP-SP और शिवसेना-UBT) से चर्चा करने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। दूसरी ओर, संजय राउत ने चेतावनी दी है कि हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे भाजपा को फायदा हो।

 यह भी पढ़ें:- Baramati By Election: सुनेत्रा पवार की बढ़ती जा रही मुश्किलें! 30 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन

चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तय की गई है।

Baramati rahuri assembly bypolls 2026 congress mva strategy sanjay raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2026 | 01:20 PM

Topics:  

  • Baramati Assembly Constituency
  • Congress
  • Maharashtra News
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.