Ashok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Ashok Kharat Case Update: लेखिका अरुणा सबाने ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महिलाओं को भी दोषी बनाने की मांग की है। अशोक खरात के बेटे ने घर में आने वाले बेहिसाब कैश का राज खोला।
- Written By: अनिल सिंह
Ashok Kharat Bhondu Baba Case Update (डिजाइन फोटो)
Ashok Kharat Case: नासिक के रहने वाले खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात के मामले में अब एक बड़ी और नई बात सामने आई है। इस पूरे कांड में अभी तक केवल एक ही पक्ष की बात हो रही थी, लेकिन अब एक जानी-मानी लेखिका ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस केस का रुख ही बदल दिया है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच के दायरे को बढ़ाया जाना चाहिए और जो लोग इस खेल में शामिल थे, उन पर भी सख्त नजर रखी जानी चाहिए। लेखिका ने मांग की है कि इस पूरे मामले को केवल एक व्यक्ति की गलती मानकर बंद नहीं करना चाहिए।
लेखिका ने जो सवाल उठाए हैं, वे उन वीडियो और रिकॉर्डिंग्स पर आधारित हैं जो अशोक खरात के पास से मिली थीं। उनका दावा है कि उन वीडियो में दिख रही महिलाएं किसी दबाव में नहीं लग रही हैं। इसी वजह से उन्होंने मांग की है कि जो महिलाएं अपनी मर्जी से वहां जा रही थीं, उन्हें ‘बेचारी’ या ‘पीड़ित’ नहीं माना जाना चाहिए। इस मांग के बाद उन पढ़ी-लिखी महिलाओं की टेंशन बढ़ गई है जो अपनी किस्मत दिखाने या किसी और लालच में उस जालसाज के पास जाती थीं। अब यह पूरा मामला एक अलग मोड़ लेता दिख रहा है।
Ashok Kharat Case Update: अरुणा सबाने का बड़ा प्रहार
लेखिका अरुणा सबाने ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने खत में साफ-साफ कहा है कि जो महिलाएं अपने निजी स्वार्थ के लिए वहां जा रही थीं, उन पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका तर्क है कि अगर कोई महिला मजबूरी में वहां जाती तो बात अलग थी, लेकिन पढ़ी-लिखी और समझदार महिलाओं का इस तरह के झांसे में आना शक पैदा करता है। इस खत में उन्होंने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ भी जांच की बात कही है। इस मांग के बाद अब आने वाले दिनों में कई बड़े और रसूखदार चेहरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
ये भी पढ़ें- Jogeshwari: नशे में धुत पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, अंबोली पुलिस ने दर्ज किया मामला
बेटे के बयान से खुला रुपयों का राज
इधर पुलिस की स्पेशल टीम ने अशोक खरात के बेटे को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ की है। पहले तो बेटा चुप रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की तो उसने घर के अंदर आने वाले काले धन का सच उगल दिया। बेटे ने कबूल किया कि उनके घर में बोरियों में भरकर कैश आता था। हालांकि, उस पूरे पैसे का हिसाब-किताब केवल उसके पिता यानी मुख्य आरोपी ही रखते थे। वह पैसा कहां से आता था और उसमें किन बड़े लोगों का हाथ था, इसकी पूरी जानकारी केवल उसी के पास है।
जांच का बढ़ता दायरा और नई चुनौतियां
पुलिस अब उन डॉक्टरों और दवा बेचने वालों का भी पता लगा रही है जो इस पूरे धंधे में गुपचुप तरीके से मदद कर रहे थे। जांच टीम को शक है कि महिलाओं को पिलाई जाने वाली चीजों और दवाइयों के पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा था। फिलहाल अशोक खरात जेल में है, लेकिन लेखिका के पत्र और बेटे के खुलासे ने यह तय कर दिया है कि यह केस अभी काफी समय तक सुर्खियों में रहेगा। आने वाले समय में उन महिलाओं पर भी शिकंजा कसा जा सकता है जो इस पूरे मामले में बराबर की भागीदार थीं।
