-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Baba Siddique Murder Case Mastermind Zeeshan Akhtar Caught In Canada
लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर बाबा सिद्दिकी को उतारा था मौत के घाट, सात समंदर पार से दबोचा गया मास्टरमाइंड
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को कनाडा में पुलिस ने डिटेन किया है। आइए जानते हैं इस बारे मे सबकुछ।

लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर बाबा सिद्दिकी को उतारा था मौत के घाट, सात समंदर पार से दबोचा गया मास्टरमाइंड
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल कनाडा में पकड़ा गया है। उसे सरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है और वो हत्या की साजिश में शामिल था। हत्या के बाद वो देश से फरार हो गया था और कथित तौर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से कनाडा में पहुंचा था। मुंबई पुलिस अब उसको भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चार्जशीट में क्या है?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चार्जशीट के अनुसार, इस मामले में 26 आरोपी गिरफ्तार हैं। पहला आरोपी गुरमेल सिंह और 26वां आरोपी सुमित दिनकर है। वांटेड में 3 आरोपियों के नाम हैं। शुभम लोनकर, मोहम्मद यासीन उर्फ जीशान अख्तर, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इसमें अनमोल बिश्नोई का भी नाम था। चार्जशीट में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं है।
कौन थे बाबा सिद्दीकी?
एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी पर बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर अज्ञात हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की है। जिसमें से एक गोली बाबा सिद्दीकी के सीने में लगी थी, जो उनकी मौत की वजह बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
साल 1958 में पटना में जन्मे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत का एक चर्चित चेहरा हैं। उनका पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। बाबा सिद्दीकी ने साल 1977 से ही राजनीति में कदम रखा था। 1977 में मुंबई में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की सदस्यता ली। सिद्दीकी कांग्रेस में तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले वे एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हुए थे।
Baba siddique murder case mastermind zeeshan akhtar caught in canada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














