-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Story Of Meghalaya Police Operation Honeymoon Which Solved Murder Mystery Of Raja Raghuvanshi
मेघालय पुलिस का ‘ऑपरेशन हनीमून’ और मर्डर मिस्ट्री, कैसे 16 दिन में ही हो गया राजा रघुवंशी हत्याकांड का पर्दाफाश?
- Written By: अभिषेक सिंह
सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद से हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ला रही है। मेघालय पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया था।

मेघालय पुलिस का 'ऑपरेशन हनीमून'
शिलांग: मेघालय पुलिस ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी है। उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह और 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद से हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ला रही है। मेघालय पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में 120 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें एसपी और डीएसपी रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं। इन टीमों का नेतृत्व ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम और एसपी (सिटी) हरबर्ट पिनियाद खारकोंगोर कर रहे हैं।
कहां से शुरू हुई पूरी कहानी?
राजा और सोनम का विवाह 11 मई को हुआ था। इसके बाद सोनम की योजना के अनुसार दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंच गए। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव सोहरा (चेरापूंजी) में विसावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ। शव की हालत और पास में मिले खून से सने दाव (चाकू) और रेनकोट से हत्या की पुष्टि हुई।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
कैसे हुई शव की शिनाख्त
शव की शिनाख्त राजा के दाहिने हाथ पर ‘राजा’ टैटू और कलाई पर वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई। शव के पास से एक व्हाइट लेडीज शर्ट, एक पेंट्रा 40 दवा की पट्टी, एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच के साथ एक नया धारदार हथियार भी बरामद हुआ।
क्यों सोनम पर गई शक की सुई?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की हत्या ईस्ट खासी हिल्स में पेड़ काटने वाले धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने लूट की थ्योरी से हत्या के इस अंधे मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। राजा की कॉल डिटेल चेक की गई, लेकिन उसमें भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की, शक की सुई उसी की ओर घूम गई।
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
हालांकि राजा के परिवार को सोनम पर जरा भी शक नहीं था। उसके परिवार को सोनम पर पूरा भरोसा था। लेकिन सोनम की कॉल डिटेल ने पुलिस को ऐसे अहम सुराग दिए कि पूरा मामला खुल गया। पुलिस को पता चला कि सोनम लगातार इंदौर के राज कुशवाह के नंबर पर बात कर रही थी। मेघालय पुलिस का ने यह भी दावा किया है कि सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
23 मई को की गई राजा की हत्या
सोनम ने अपने परिवार की सहमति से राजा रघुवंशी से शादी की, लेकिन उसका दिल राज कुशवाह नाम के लड़के के लिए धड़का। शादी के बाद ही सोनम ने राजा को खत्म करने की साजिश पर काम करना शुरू कर दिया। 21 मई को सभी आरोपी गुवाहाटी आए। इसके बाद वे 22 मई को सोनम का पीछा करते हुए शिलांग पहुंचे और 23 मई को हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
ट्रेन से इंदौर पहुंची सोनम
इसके बाद सोनम 23 मई को ट्रेन से गुवाहाटी से इंदौर के लिए रवाना हुई। वह 25 मई को इंदौर पहुंची और वहां राज से मिली। राज कुशवाह ने उसे एक दिन इंदौर में किराए के कमरे में रुकवाया, फिर एक ड्राइवर ने उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छोड़ दिया। हत्या के बाद सोनम और राज लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे थे।
राजा के अकाउंट से पोस्ट की
शिलांग आने के बाद सोनम और राज ने अपनी कोई फोटो नहीं ली और न ही अपलोड की। लेकिन हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से एक पोस्ट की, जिससे वह शक के घेरे में आ गई। हत्या के बाद दोपहर 2.15 बजे सोनम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सात जन्मों का साथ है”।
आकाश को दिया अपना रेनकोट
मेघालय पुलिस को 3 और 4 जून को ही पता चल गया था कि हत्या में सोनम का हाथ है। घटनास्थल पर आकाश की शर्ट खून से लथपथ मिली थी। सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया था, जो घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर मिला। जांच को गलत दिशा में मोड़ने के लिए ऐसा किया गया। जब आनंद पकड़ा गया, तो उसने वही कपड़े पहने हुए थे, जो उसने घटना के समय पहने थे।
कहां-कहां से गिरफ्तार हुए आरोपी
हत्या के बाद सभी 11 किलोमीटर दूर मिले। इसके एक दिन बाद गुवाहाटी में रहने के बाद सभी अलग हो गए। मेघालय पुलिस ने सोनम के प्रेमी राज कुशवाह को इंदौर से गिरफ्तार किया। हत्या की साजिश में शामिल विशाल उर्फ विक्की ठाकुर को इंदौर से पकड़ा गया, जबकि आकाश राजपूत को यूपी के ललितपुर से और आनंद को मध्य प्रदेश के बीना से पकड़ा गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर का ड्रामा किया, क्योंकि उसे पता था कि अब कानून के लंबे हाथ कभी भी उस तक पहुंच सकते हैं। हालांकि साजिश का पर्दाफाश करने का दावा जरूर किया जा रहा है।
Story of meghalaya police operation honeymoon which solved murder mystery of raja raghuvanshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














