बलहेगांव हत्याकांड से हड़कंप, पुलिस नाईक की बेरहमी से हत्या; बंद घर में दफनाया गया शव
Police Employee Murder: छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर की बलहेगांव में पुलिस कर्मचारी की हत्या कर शव बंद घर में दफनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर जिले की वैजापुर तहसील में हत्या की घटना से दहल गई। वैजापुर तहसील के बलहेगांव में पुलिस कर्मचारी की हत्या करने के बाद उसका शव बंद घर में दफनाने की सनसनीखेज घटना रविवार, 4 जनवरी को प्रकाश में आई।
मृतक की शिनाख्त नानासाहेब रमाजी दिवेकर (53) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैजापुर तहसील के बलहेगांव निवासी नानासाहेब दिवेकर वर्तमान में कन्नड़ तहसील के देवगाव (रंगारी) पुलिस थाने में बतौर नाईक कार्यरत थे।
पिछले कई दिनों से वे गांव में किसी को दिखाई नहीं दिए थे। समझा जाता है कि 2 जनवरी को वे ग्रामीणों को दिखाई दिए थे। हालांकि, इसके बाद पुनः गायब हो गए। इसके चलते उनके परिवार के सदस्य बेहद चिंतित हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
पुलिस ने बताया कि उनका मोबाइल बिस्तर के नीचे पड़ा था। इसके साथ ही खून के दाग भी दिखाई दिए। इसके चलते परिवार के सदस्यों ने गांव के सरपंच संग अन्य नागरिकों को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:-मशाल चिन्ह को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम, अंबादास दानवे ने चुनाव कार्यालय में अधिकारियों को घेरा
हत्यारों तक पहुंचने की बनी चुनौती
सूचना मिलने पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी भागवत फुंदे, शिऊर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव रणखांब व अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। यही नहीं, छत्रपति संभाजीनगर से श्वान पथक व फिगर एक्सपर्ट दस्ते को भी बुलाया गया। समझा जाता है कि दस्ता कोई सुराग निकालने में विफल रहा। ऐसे में पुलिस कर्मचारी के हत्यारों तक पहुंचने की चुनौती पुलिस महकमे के सामने है।
