-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- The Health Department Of The Municipal Corporation Did A Mock Drill To Take Stock Of The Preparations For Corona
महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल की
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : विश्व के कुछ देशों में कोरोना (Corona) ने फिर एक बार पांव पसारने की आ रही खबरों के बीच भारत में कोरोना को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद स्थानीय महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए सारी उपाय योजनाओं पर अमलीजामा पहनाना शुरु किया है। इसी कड़ी में महानगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच पड़ताल के लिए मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया था।
महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने बताया कि महानगरपालिका के मेल्ट्रान हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल लिया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के फिर एक बार पांव पसारने की जताये आशंका के बीच महानगरपालिका प्रशासन ने महामारी से निपटने के लिए हर कड़े कदम उठाने शुरु कर दिए है। इसी कड़ी में मॉक ड्रिल लेकर ऑक्सिजन उत्पादन यंत्र सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा गैस प्लांट से लेकर डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस, कॉन्सेंट्रेटर जैसे सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। साथ ही कोरोना मरीज पर तत्काल किए जाने वाले इलाज की भी मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को भेजी जाएगी। यह जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने दी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में ईओसी पदमपुरा में स्थित कोरोना सेंटर में उपलब्ध विविध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। बता दें कि गत तीन दिन में शहर में दो कोरोना पीड़ित मरीज पाए गए है। जिससे शहरवासियों की चिंता में इजाफा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक
आज नक्षत्रवाड़ी पहुंचेगा जायकवाड़ी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को मिलेगा 30 एमएलडी अतिरिक्त पानी
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
655 बेड उपलब्ध
कोरोना मरीजों पर इलाज करने शहर के मेल्ट्रान, नेहरु नगर, ईओसी पदमपुरा, सिडको एन-8 व एन-11 इन 5 स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना मरीजों पर इलाज के लिए 655 बेड उपलब्ध है। इसमें 10 वेंटिलेटर और 645 ऑक्सीजन बेड है। इन सभी स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सिजन लाइन डाली गई है। यह लाइन सूचारु चल रही है, इसकी पृष्टि की गई। मेल्ट्रान और ईओसी पदमपुरा में पीएस ऑक्सीजन प्लांट की भी जांच की गई। टीकाकरण की व्यवस्था, कोरोना टेस्ट के लिए एंटीजन और आरटीपीसीआर कीट की भी जांच किए जाने की जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने दी।
The health department of the municipal corporation did a mock drill to take stock of the preparations for corona
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














