-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sillod Vikas Works Foundation Stone By Mla Abdul Sattar
Sillod में 8.50 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
- Written By: अंकिता पटेल
Sillod News: तहसील के कई गांवों में 8.50 करोड़ की लागत से स्वीकृत कार्यों की आधारशिला रखी गई व पूर्ण कार्यों का लोकार्पण विधायक अब्दुल सत्तार ने किया। समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स:सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Sillod Development News: सिल्लोड़ तहसील के विभिन्न गांवों में 8 करोड़, 50 लाख रुपए की लागत से कुछ कार्य स्वीकृत किए गए हैं उनकी आधारशिला रखी गई। इसके अलावा जो विकास कार्य पूर्ण हो गए हैं उनका लोकार्पण समारोह विधायक अब्दुल सत्तार ने किया।
उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्वाचन क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं व विकास कार्य के लिए आगामी वित्त वर्ष में शेष विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं, विधायक अब्दुल सत्तार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विकास कार्यों की उनका कार्य आधारशिला रखी गई है, स्तरीय व निर्धारित समय में पूरा हो।
ये गांव होंगे चकाचक तहसील के मोढ़ा बुद्रुक, वांगी खुर्द, भराड़ी, बोरगांव बाजार, सावखेड़ा, देउलगांव बाजार, घाटनांद्रा, अमथाना, शिंदेफल, कोटनांद्रा, अंभई, खुल्लोड़ और डोंगरगांव गांवों में ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
नासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सड़को का समावेश
आमठाणा में 50 लाख रुपए की निधि से प्राथमिक स्वास्थ्य उप-केंद्र का आगाज भी किया गया। शिंदेफल गांव के लिए नई पानी की टंकी का निर्माण व आपूर्ति के लिए 20 लाख रुपए के सहायक कार्य भी साकार किए गए। कोटनांद्रा में श्मशान शेड का निर्माण व सौंदर्याकरण, 15 लाख रुपए की लागत से अंभई में चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी आवास निर्माण किया जाएगा।
3 करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक श्मशान घाट शेड का निर्माण व सौंदर्याकरण, अंभई से सिरसाला सड़क का लोकार्पण, 20 लाख रुपए की लागत से खुल्लोड़ में ग्रापं की भूमि पर सामाजिक भवन का निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से डोंगरगांव में ग्राम सड़क का सीमेंट कंक्रीटीकरण आदि। इस बीच, सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई है।
इस तरह खर्च की जाएगी धनराशि
मोढ़ा बुद्रुक में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की मरम्मत के लिए 5 लाख, ग्राम राजस्व अधिकारी कार्यालय व निवास के उद्घाटन के लिए 27 लाख, वांगी खुर्द में सड़क के सुधार के लिए 50 लाख रुपए, भराड़ी में गांव के भीतर सीमेंट सड़क 15 लाख, गांव से भराड़ी सड़क का सुधार भी किया जाएगा।
यह भी पढ़:- Sambhajinagar:7 साल बाद PM आवास योजना को मिली रफ्तार,ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू,171 में से 53 आवेदक पात्र
पुल के लिए 47 लाख रुपए, बोरगांव बाजार में ग्रापं के स्वामित्व वाली भूमि पर सामाजिक भवन का बनाने 20 लाख, 11 लाख रुपए की निधि से निर्मित नए स्कूल भवन का उद्घाटन किया गया।
मेलेश्वर संस्थान सभा मंडप भी बनेगा
सावखेड़ा में उताडेवाड़ी में ग्रापं के स्वामित्व वाली भूमि पर हॉल बनाने के लिए 15 लाख, मेलेश्वर संस्थान सभा मंडप बनाने 10 लाख रुपए, देउलगांव बाजार से वाकोद तहसील सीमा गांव-85 सड़क का सुदृढीकरण व डामरीकरण भी किया जाएगा। घाटनांद्रा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
Sillod vikas works foundation stone by mla abdul sattar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












