Sambhajinagar में कचरा प्रबंधन पर टकराव, नेताओं में जुबानी जंग; महापौर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Sambhajinagar Garbage Transfer Station: संभाजीनगर के सिडको एन-12 में कचरा ट्रांसफर स्टेशन को लेकर भाजपा और एमआईएम के बीच विवाद तेज, विकास कार्यों में राजनीति के आरोप-प्रत्यारोप।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Waste Management( Source: Social Media )
Sambhajinagar Waste Management: छत्रपति संभाजीनगर सिडको एन-12 क्षेत्र के कचरा ट्रान्सफर स्टेशन को लेकर भाजपा व एमआईएम के बीच ठन गई है। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील व मनपा में विपक्ष के नेता समीर बिल्डर के विरोध पर महापौर समीर राजूरकर ने कहा कि उक्त जगह पर कचरा डिपो नहीं, बल्कि सिर्फ ट्रान्सफर स्टेशन है व राजनीति के चलते हस्तक्षेप करना समझ से परे है।
राजूरकर ने चेताया कि विकास कार्यों में बाधा लाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन को अपराध दर्ज कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
महापौर ने कहा कि घनकचरा प्रबंधन अधिक सक्षम करने की कवायद के तहत शहर में कुल 9 ट्रान्सफर स्टेशन बनाने की योजना है। वर्तमान में सिडको एन-12, शिवाजी नगर, समर्थ नगर, राम नगर व मजनूं हिल में ट्रान्सफर स्टेशन हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-गोवा महामार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे हजारों यात्री; 17 साल बाद भी कछुआ चाल विकास का दंश
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
अमित जी, मातोश्री से जरा संभलकर! बर्थडे पर Ramdas Kadam की अमित ठाकरे को नसीहत; उद्धव-आदित्य पर कसा तीखा तंज
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
अन्य स्थानों पर काम प्रगति पथ है। इन केंद्रों से गीला व सूखा कचरा पृथक करने के बाद वैक्यूम प्रणाली से सीधे डिपो तक पहुंचाया जाएगा। कचरा प्रबंधन मजबूत होने में मदद मिलेगी। महापौर ने शक जताया कि हर प्रभाग में ट्रान्सफर स्टेशन का विरोध होने पर नगरसेवक खुद के प्रभाग से सुविधा हटाने की मांग करेंगे।
पूर्व सांसद जलील ने दी आंदोलन की चेतावनी
एमआईएम के पूर्व सासद इम्तियाज जलील ने कहा कि एन-12 क्षेत्र में 2 मंदिरों के अलावा सामने कैसर अस्पताल है। कचरा ट्रान्सफर स्टेशन से नागरिकों, मरीजों व भवतों को परेशानी होगी, इसे देखते हुए मनपा से इसे अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar: डिजिटल सुरक्षा का लाइव अनुभव, छात्रों ने पुलिस आयुक्तालय में सीखी साइबर क्राइम से बचाव की तकनीक
उनके निर्देश के बाद पार्टी के पदाधिरियों ने एन-12 में जाकर विरोध दर्ज कराया, एमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग अपनी मनमानी कर जनता को गुमराह कर रहे है।
