- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Rte Admission Scam Alert Chhatrapati Sambhajinagar Parents Beware
RTE Admission Fraud: सावधान! RTE प्रवेश के नाम पर ठगी का खेल, एजेंटों के झांसे में न आएं अभिभावक
- Written By: गोरक्ष पोफली
RTE Admission Fraud News: छत्रपति संभाजीनगर में RTE प्रवेश के नाम पर 50 हजार तक की ठगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को एजेंटों से बचने और केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।

RTE प्रवेश के नाम पर ठगी की पतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar News: शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिलाने के नाम पर शहर में ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है। भोले-भले अभिभावकों को ‘गारंटीड एडमिशन’ का लालच देकर एजेंटों द्वारा हजारों रुपये वसूले जाने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कड़ी चेतावनी जारी की है।
कैसे बुना जा रहा है ठगी का जाल?
आरटीई प्रक्रिया की जटिलता और जानकारी के अभाव का फायदा उठाकर कुछ एजेंट गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशाना बना रहे हैं। एजेंट दावा करते हैं कि उनकी ‘ऊपर तक सेटिंग’ है और वे लकी ड्रॉ में बच्चे का नाम पक्का करवा सकते हैं। शिकायतों के अनुसार, एक प्रवेश के बदले 25,000 से 50,000 रुपये तक की मांग की जा रही है। कई मामलों में एजेंट गलत निवास प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र बनवाकर प्रवेश दिलाने का झांसा देते हैं, जिससे भविष्य में छात्र का प्रवेश रद्द होने का खतरा रहता है।
पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है प्रक्रिया
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि Right to Education (RTE) के तहत होने वाले प्रवेश पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होते हैं। छात्रों का चयन किसी व्यक्ति के हाथ में नहीं, बल्कि पूरी तरह से मशीन द्वारा संचालित लकी ड्रॉ के माध्यम से होता है। इस प्रक्रिया में किसी भी अधिकारी, नेता या एजेंट की सिफारिश काम नहीं आती। आवेदन केवल सरकार की आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
नासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
नागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
मानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
यह भी पढ़ें: Chhatrapati Sambhajinagar Gas Crisis: गैस सिलेंडर की आपूर्ति में सुधार, सप्लाई सुधरी, पर परेशानी बरकरार
शिक्षा विभाग की अपील: सतर्क रहें
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा है कि आरटीई का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना है। यदि कोई व्यक्ति प्रवेश के बदले पैसे मांगता है, तो वह सीधा-सीधा धोखाधड़ी का मामला है।
यदि कोई आपसे आरटीई प्रवेश के लिए पैसों की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन या शिक्षा विभाग के कार्यालय में करें। किसी भी ‘शॉर्टकट’ के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि इससे न केवल आपके पैसे डूबेंगे बल्कि आपके बच्चे का शैक्षणिक भविष्य भी अधर में लटक सकता है।
Rte admission scam alert chhatrapati sambhajinagar parents beware
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 02:05 PMनासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
May 31, 2026 | 01:57 PMविकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
May 31, 2026 | 01:55 PMनागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
May 31, 2026 | 01:55 PMरूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेटों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खूफिया तरीके से दी जा रही है वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग
May 31, 2026 | 01:54 PMअरे ओ सपाई लोडरों! ओपी राजभर का अखिलेश को तंज, बोले- भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में, बनर्जी का दिया रेफरेंस
May 31, 2026 | 01:54 PMमानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
May 31, 2026 | 01:43 PMवीडियो गैलरी

BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM










