छत्रपति संभाजीनगर: फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, PCI का सख्त आदेश
Aadhaar Linked Attendance: फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी मान्यता प्राप्त फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। 1 मार्च तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर मान्यता प्रभावित।
- Written By: अंकिता पटेल
PCI Guidelines Biometric Attendance System ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar PCI Guidelines Biometric Attendance System: छत्रपति संभाजीनगर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश के सभी मान्यता प्राप्त औषधि निर्माण महाविद्यालयों के लिए आधार से लिंक बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करना अनिवार्य कर दिया है।
परिषद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी संस्थानों को एक मार्च तक पंजीकरण और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, अन्यथा आगामी शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश की मान्यता नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 29 मार्च 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार यह प्रक्रिया अनिवार्य की गई है।
कई संस्थानों में बायोमीट्रिक प्रणाली स्थापित नहीं
परिषद ने स्पष्ट किया है कि अब तक कई संस्थानों ने बायोमेट्रिक प्रणाली स्थापित नहीं की है और न ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की है, ऐसे संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपकरण क्राय कर स्थापना करनी होगी तथा केंद्रीय उपस्थिति पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारियों का पंजीकरण जरूरी
निर्देशों के अनुसार सभी प्राचार्य, प्राध्यापक और शिक्षण कर्मचारियों का केंद्रीय उपस्थिति प्रणाली में पंजीकरण आवश्यक है। प्रत्येक शिक्षक का पहचान क्रमांक दर्ज कर सत्यापन किया जाएगा और नियमित रूप से बायोमीट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा, संस्थानों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी उपकरण सुचारु रूप से कार्यरत रहे और उपस्थिति का संपूर्ण अभिलेख सुरक्षित रखा जाए।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: बीड बायपास भूमि विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राज्य सरकार और मनपा को नोटिस
परिषद ने चेतावनी दी है कि जिन सरथानी ने उपकरण काय, पंजीकरण और शिक्षकों की उपस्थिति संबंधी प्रक्रिया पूर्ण नहीं की, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ऐसी स्थिति में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अनुमति नहीं दी जाएगी।
