Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं

VB-G RAM G: दो दशक पुराने मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G एक्ट लागू हो गया। महाराष्ट्र सरकार इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य और जिला स्तर पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित करेगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 02, 2026 | 03:16 PM

मंत्री शंभूराज देसाई (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

VB-G RAM G Workshops In Maharashtra: केंद्र सरकार ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-G RAM G एक्ट को पूरे देश में लागू कर दिया है। दो दशक पुराने मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G ने ले ली है। महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने भी एक बड़ा कदम उठाया है।

महाराष्ट्र सरकार ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-G RAM G योजना को पूरे राज्य में पूरी ताकत से लागू करने की तैयारी में है। इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी और सुगम क्रियान्वयन के लिए राज्य और जिला दोनों स्तरों पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा में एक प्रश्नकाल के दौरान राज्य के प्रभारी मंत्री शंभूराज देसाई ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा की।

विधायकों को दी जाएगी VB-G RAM G योजना की जानकारी

प्रभारी मंत्री शंभूराज देसाई ने विधानसभा में बताया कि VB-G RAM G योजना लागू होने के बाद इसके प्रावधानों को सरल तरीके से लागू करने तथा पूर्व की योजनाओं के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों को इसमें प्रभावी ढंग से समाहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर विधायकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में नई योजना की प्रमुख विशेषताओं के साथ-साथ पुरानी योजनाओं से शामिल किए गए प्रावधानों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर

महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी

10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे

उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़

जिला परिषद से ग्राम पंचायत तक आयोजित होगी कार्यशालाएं

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि योजना की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में भी ग्राम पंचायत सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजना की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना और इसके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें:- अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल

विधानसभा में गूंजा VB-G RAM G का मुद्दा

बता दें कि इस योजना को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में मूल प्रश्न विधायक नारायण कुचे द्वारा उठाया गया था। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति को लेकर विधायक राजकुमार बडोले और अतुल भोसले ने कई महत्वपूर्ण पूरक प्रश्न पूछे, जिसके जवाब में प्रभारी मंत्री शंभूराज देसाई ने सरकार के इस बड़े रोडमैप को साझा किया। सरकार का मानना है कि इस योजना से महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से होने वाले पलायन में कमी आएगी और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

Vb g ram g yojana rural employment workshops maharashtra shambhuraj desai statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 03:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Shambhuraj Desai
  • VB-G RAM G Scheme

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.