- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Paithan Nagar Parishad Ward 6 Nomination Case Election Stay Update
पैठण नगर परिषद चुनाव पर रोक! हाईकोर्ट पहुंचा मामला, उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने पर हुआ विवाद
Paithan Election: छत्रपति संभाजीनगर की पैठण नगर परिषद के वॉर्ड 6A-6B नामांकन विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिला न्यायालय का आदेश स्थगित किया गया। चुनाव आयोग ने मतदान स्थगित करने की जानकारी दी।
- Written By: आकाश मसने

पैठण नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Paithan Nagar Parishad Election Update: छत्रपति संभाजीनगर जिले की 6 नगर परषदों व फुलंब्री नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर को मतदान होने वाला है। इस बीच पैठण नगर परिषद के वॉर्ड 6 अब 6 ब से उम्मीदवारी दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने के जिला न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई जिसमें चुनाव आयोग की ओर से खंडपीठ में निवेदन किया गया कि पैठण नगरपालिका का चुनाव स्थगित किया गया है। अगले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
चिह्न वितरण के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी
न्यायाधीश अरुण पेडणेकर ने चुनाव आयोग का निवेदन रिकॉर्ड पर लेकर अगली सुनवाई 1 दिसंबर, दोपहर 4 बजे रखी। हालांकि, अंतिम आदेश अब तक पारित नहीं किया गया है। दाखिल याचिका में कहा गया है कि पैठण नप चुनाव में वॉर्ड 6 अ व वॉर्ड 6 बी के लिए सिद्धार्थ परदेशी व प्रियांका गव्हाणे ने पर्चे दाखिल किए थे, जो चुनाव निर्णय अधिकारी ने खारिज कर दिए। इस निर्णय को दोनों ने जिला न्यायालय में चुनौती दी।
सुनवाई के बाद जिला न्यायालय ने चुनाव निर्णय अधिकारी का फैसला रद्द करते हुए प्रकरण पुनः सुनवाई के लिए चुनाव निर्णय अधिकारी के पास वर्ग किया, इस पर चुनाव निर्णय अधिकारी ने सुनवाई लेकर 25 नवंबर को दोनों नामांकन पत्र स्वीकृत किए।
सम्बंधित ख़बरें
एक्सपोर्टरों पर दोहरी मार, मुंद्रा और जेएनपीटी पोर्ट पर फंसे हजारों कंटेनर, जानें किन चीजों पर पड़ेगा बड़ा असर
विधान भवन की कैंटीन तक पहुंची आंच! विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया मुद्दा, पूछा- केंद्र के पास कितना स्टॉक?
धनुष-बाण पर आज महामुकाबला, सुप्रीम कोर्ट में होगी ‘आर-पार’ की जंग, दांव पर लगी विधायकों की सदस्यता
ठाणे में संपत्ति कर बकायाधारकों को बड़ी राहत, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स में 90 प्रतिशत की छूट
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को सभी पात्र उम्मीदवारों को चिह्न का वितरण होने के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इस निर्णय को जिला न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद जिला न्यायालय ने चुनाव निर्णय अधिकारी का आदेश 28 नवंबर को रद्द किया था।
न्यायालय में दी गई चुनौती
चुनाव निर्णय अधिकारी व जिला न्यायालय के आदेश को बॉम्बे हाई को कोर्ट की छत्रपति संभाजीनगर खंडपीठ में चुनौती दी गई। सुनवाई के दौरान एड. वीडी सपकाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने व नामांकन स्वीकृत होकर चिह्न वितरण के बाद पर्चा खारिज नहीं किया जा सकता। यह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।
यह भी पढ़ें:- अब AI देगा बिल्डिंग की NOC, 45 दिन नहीं 48 घंटे में होगा काम, BMC ने शुरू किया ट्रायल
याचिकाकर्ताओं के राजनीतिक दलों के प्रत्याशी होने की बात भी कही गई। इस पर खंडपीठ ने अंतरिम आदेश देते हुए जिला न्यायालय के 28 नवंबर के आदेश पर क्रियान्वयन नहीं करने का आदेश देते हुए चुनाव आयोग को नोटिस दिया व एक घंटे के बाद पुनः सुनवाई की।
Paithan nagar parishad ward 6 nomination case election stay update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक्सपोर्टरों पर दोहरी मार, मुंद्रा और जेएनपीटी पोर्ट पर फंसे हजारों कंटेनर, जानें किन चीजों पर पड़ेगा बड़ा असर
Mar 12, 2026 | 07:51 AMLPG Price Today: गैस संकट से दिल्ली से मुंबई तक हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?
Mar 12, 2026 | 07:51 AMईरान में ‘मुजतबा युग’ की शुरुआत… क्या जूनियर खामेनेई संभाल पाएंगे पिता की विरासत और सत्ता?
Mar 12, 2026 | 07:45 AMसंघर्ष से सफलता तक…नागपुर की इन 5 महिलाओं ने खेल जगत में बनाई अपनी पहचान, जानें उनकी प्रेरक कहानी
Mar 12, 2026 | 07:42 AMचुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘महाभियोग’ की तैयारी: विपक्ष का आर-पार का वार, क्या बैकफुट पर आएगी सरकार?
Mar 12, 2026 | 07:41 AM12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
Mar 12, 2026 | 07:31 AMBirthday Special: 9 साल की उम्र में पहला स्टेज शो, फिर बनीं ‘डांडिया क्वीन’, जानें फाल्गुनी पाठक की कहानी
Mar 12, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM













