- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Nashik Central Bus Stand Agent Issue E Bus Complaint Transport Minister
Sambhajinagar: ई-बस खाली, निजी एजेंट यात्रियों को ले उड़े, अब एजेंट पर दर्ज हुआ मामला
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik E -Bus : नाशिक मध्यवर्ती बस स्टैंड पर एजेंटों की सक्रियता से ई-बसों को यात्री नहीं मिल रहे। एक परिचालक की शिकायत सीधे परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक तक पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप।

( सोर्स: सोशल मीडिया )
ST Transport Issue Hindi News: मध्यवर्ती बस स्टैंड पर एजेंटों की सक्रियता व यात्रियों की खुलेआम छीना-झपटी किए जाने के चलते ई-बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इससे आहत होकर नाशिक के एक परिचालक ने सीधे सीधे परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से शिकायत कर दी।
मंत्री के घटना का संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हमेशा एजेंटों की ओर अनदेखी एसटी परिवहन महामंडल का राजस्व डूबाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने आनन-फानन में एक निजी बस एजेंट के खिलाफ क्रांति चौक पुलिस थाने में फरियाद दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाशिक से छत्रपति संभाजीनगर पहुंची ई-शिवाई बस को दोपहर में वापसी के लिए प्लेटफॉर्म पर लगाया गया था।
हालांकि, यात्रियों के अभाव में बस वहीं पर खड़ी रही। परिचालक ने प्रयास करते हुए किसी तरह 7-8 यात्री जुटाए। उसकी मेहनत पर तब पानी फिर गया, जब एक निजी बस का एजेंट सभी यात्रियों को बहला फुसलाकर और जल्दी नाशिक पहुंचाने का आश्वासन देकर उन्हें ले गया।
सम्बंधित ख़बरें
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तोड़ी माफियाओं की कमर, जानें क्या है पुणे जहरीली शराब कांड का भिवंडी कनेक्शन?
छत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
संभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज
देवली में केंद्र के खिलाफ युवा संघर्ष मोर्चा की रैली: महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में गाड़ी को दिया धक्का
इस पूरी घटना का वीडियो संबंधित परिचालक ने रिकॉर्ड कर लिया और स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की। हालांकि, उचित सहयोग नहीं मिलने के चलते उसने वह वीडियो सीधे परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को भेज दिया। यही नहीं, एसटी परिवहन निगम के परिचालक की शिकायत की जांच की गई।
एजेंटों के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाई
166 अधिकारियों का कहना है कि वैसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई, हालांकि एक एजेंट बस अड्डे पर घूमते पाया गया। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यही नहीं, मध्यवर्ती बस स्टैंड में मंडराने वाले एसटी एजेंटों के खिलाफ कड़ी करने के लिए कार्रवाई का अभियान शुरू किया गया है।
-विभाग नियंत्रक, प्रमोद नेहूल
अधिकारियों को संजीदा रहने की जरूरत
इस घटना से यह स्पष्ट हुआ है कि बस अड्डों पर सुबह से ही एजेंटों का जमावड़ा लग जाता है, जो दिन भर रहता है। बस अड्डा प्रमुखों व अन्य अधिकारियों की अनदेखी के कारण एजेंटों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।
नियमों का सरेआम किया जा रहा है उल्लंघन
बता दें कि मध्यवर्ती बस स्टैंड पर हमेशा एजेंटों का जमावड़ा रहता है। वे नियमों का सरेआम उल्लंघन करते हुए सीधे मध्यवर्ती बस स्टैंड में पहुंच जाते हैं। यही नहीं, यात्रियों को बरगला कर और जल्दी गंतव्य तक पहुंचाने का लालच देते हैं।
यह भी पढ़ें:-मनपा स्कूलों में जागरूकता अभियान, नायलॉन मांजा नहीं इस्तेमाल करेंगे, 18 हजार विद्यार्थियों ने ली शपथ
यात्री भी जल्दी पहुंचने की आस में उनके साथ चल आते हैं और उनके बताए वाहनों में बैठ जाते हैं। उन्हें सवारियां जल्दी नहीं मिलतीं। ऐसे में यात्रियों के समक्ष दुविधा की स्थिति बन जाती है।
एसटी बस में पुनः जाने की चाहत दर्शाई, तो वह समय पर नहीं मिलने व निजी वाहन जाने का संदेह बना रहा है। ऐसे में अधिकांश यात्री यह फैसला नहीं पाते कि वह क्या करें। एसटी बस के परिचालक के साहस की दाद देनी होगी जिसने सीधे परिवहन मंत्री सरनाईक से ही शिकायत कर दी।
Nashik central bus stand agent issue e bus complaint transport minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तोड़ी माफियाओं की कमर, जानें क्या है पुणे जहरीली शराब कांड का भिवंडी कनेक्शन?
May 31, 2026 | 05:13 PMछत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
May 31, 2026 | 05:09 PMHomemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
May 31, 2026 | 05:08 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में RCB vs GT महामुकाबला आज, फैंस ने जीत के लिए मंदिरों में शुरू की पूजा-अर्चना
May 31, 2026 | 05:08 PMCBSE ने मानी पोर्टल में सुरक्षा चूक, छात्रों के दावों के बाद आंसर शीट डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 05:01 PMकेदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, IMD के अलर्ट के बाद रास्ते में रोके गए श्रद्धालु, जानें कैसे हैं ताजा हालात
May 31, 2026 | 05:01 PMसंभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज
May 31, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM











