आयुष्मान भारत अभियान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान भारत अभियान में 5.26 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी

Sambhajinagar Ayushman Bharat Card: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने आयुष्मान भारत कार्ड अभियान को तेज करते हुए अब तक 5,26,466 कार्ड जारी किए हैं। इसके तहत पात्र परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Ayushman Bharat Card Amol Yedge: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने शहर के पात्र नागरिकों तक केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड अभियान को तेज कर दिया है। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त-2 कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उज्ज्वला भामरे के समन्वय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों का ई-केवाईसी कर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा हैमी इस पहल से अधिक से अधिक नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया हैमीआयुष्मान भारत योजना देश के सामान्य और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है।

इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा संरक्षण प्रदान किया जाता है। इस योजना के माध्यम से सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार के उपचार की सुविधा उपलब्ध होती है। गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में यह योजना काफी सहायक सिद्ध हो रही है। मनपा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्र नागरिक आसानी से ई-केवाईसी करवाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं।

कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल

मनपा की स्वीकृति के अनुसार युग इंफ्राटेक -सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आशा कार्यकर्ताओं, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जोन, स्वास्थ्य केंद्रों, दिव्यांग नागरिकों के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड अभियान, सरकारी कार्यालयों तथा निजी संस्थानों में भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अब -तक कुल 5 लाख 26 हजार 466 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। मनपा आयुक्त अमोल - येडगे ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि जरूरत के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने वाला और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने वाला सुरक्षा कवच है। छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन का लक्ष्य शहर के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाना है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट