-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Mp Imtiaz Jaleel Warned Said Mim Will Show Black Flags In The Bhoomi Pujan Program Of The Gas Pipeline
सांसद इम्तियाज जलील ने दी चेतावनी, कहा- गैस पाइपलाइन के भूमि पूजन कार्यक्रम में एमआईएम दिखाएगा काले झंडे
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

इम्तियाज जलील
औरंगाबाद : शहरवासी पिछले कई सालों से हर दिन पानी मिलने के आस में है। शहरवासियों (Citizens) को गैस से कई ज्यादा पानी हर दिन मिलना जरुरी है। इसलिए श्रीगोंदा से औरंगाबाद (Aurangabad) के सीएनजी (CNG) गैस पाइपलाइन (Gas Pipeline) के 2 मार्च को औरंगाबाद में हो रहे भूमिपुजन कार्यक्रम में एमआईएम काले झंडे दिखाकर निषेध करेगी। यह चेतावनी एमआईएम सांसद (MIM MP) इम्तियाज जलील (Imtiaz Jaleel) ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि शहरवासियों को हर दिन पानी की सख्त जरुरत है। गरीब परिवारों को घर, पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। गैस पाइप लाइन के चलते गरीबों का कौनसा विकास होगा। वालूज से एमआईडीसी वालूज तक यह पाइप लाइन आई तो हमें इसका कोई विरोध नहीं है। शहर की कई सड़कों का निर्माण हाल ही में किया हुआ है। गैस की पाइप लाइन के लिए सड़के खोदी गई तो बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। इसलिए गैस पाइप लाइन के लिए शहर में सड़कों के न खोदने की मांग सांसद जलील ने की।
सम्बंधित ख़बरें
गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में झुलसी इन्फ्लुएंसर जिनी झाला अहमदाबाद एयरलिफ्ट, HC का आदेश- इलाज का खर्च उठाए सरकार
मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर जेसीबी खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
1 जुलाई से लागू होगा ‘No Dual Connection Rule’, LPG या PNG में से चुनना होगा एक, जानें नए नियम
पीएम आवास योजना के लिए अधिकारी कर रहे टाइम पास
एक सवाल के जवाब में जलील ने कहा कि 7 साल होने के बावजूद शहर के 52 हजार पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान नहीं मिले। जिला प्रशासन ने तिसगांव की घरकूल के लिए जमीन दी। लेकिन, सिर्फ 6 हेक्टेयर ही जमीन घरों के निर्माण के लिए बेहतर है। गरीबों को घर न देने के लिए अधिकारी टाइम पास करने का आरोप सांसद जलील ने लगाया। उन्होंने स्मार्ट सिटी के निधि से मेट्रो का डीपीआर बनाने का भी विरोध कर कहा कि यह पैसा जाया जानेवाला है। वह निधि शहर के विकास के लिए खर्च करने की मांग सांसद जलील ने की।
नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर जलील ने उठाए कई सवाल
सांसद जलील ने राज्य के अल्पसंख्याक मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह सब खेल भाजपा के इशारे पर खेला गया है। नवाब मलिक को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया, वह मामला बरसो पुराना है। 5 साल राज्य की कमान भाजपा के पास थी। तब नवाब मलिक पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? यह सवाल उपस्थित किया। जलील ने मलिक की गिरफ्तारी पर शहर के क्रांति चौक में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के उपस्थिति में किए गए आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ दिखावे के लिए आंदोलन में शामिल हुए थे। इससे पूर्व अजित पवार, शरद पवार पर भी कई आरोप हुए। वे जेल में नहीं गए। लेकिन, नवाब मलिक को ही सिर्फ जेल में डाला गया। अंत में जलील ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को आतंकवाद से जोड़ना गलत है। प्रेस वार्ता में एमआईएम के जिलाध्यक्ष समीर साजीद, शहराध्यक्ष शाहरेक नक्शबंदी, मुंशी पटेल उपस्थित थे।
Mp imtiaz jaleel warned said mim will show black flags in the bhoomi pujan program of the gas pipeline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?
Jul 08, 2026 | 07:23 AMCM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
Jul 08, 2026 | 07:22 AMUS Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
Jul 08, 2026 | 07:07 AMमहिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Jul 08, 2026 | 07:06 AMमुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
Jul 08, 2026 | 07:05 AM5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Jul 08, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














