छत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में सांसद संदीपन भूमरे की अध्यक्षता में महावितरण की बैठक हुई लोडशेडिंग और ट्रिपिंग की समस्याओं को लेकर विधायक अंबादास दानवे ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
- Written By: रूपम सिंह
छत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Mahavitaran: छत्रपति संभाजीनगर जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद संदीपान भूमरे की अध्यक्षता में महावितरण के परिमंडल कार्यालय में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली संबंधी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा बिजली हानि कम करने चल रही कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के सह अध्यक्ष सांसद डॉ. कल्याण काले, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा ओबीसी बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे, विधायक अंबादास दानवे, विधायक रमेश बोरनारे, विधायक विलास भुमरे, जिला परिषद अध्यक्ष अविनाश गलांडे, महापौर समीर राजूरकर, समिति के संयोजक तथा महावितरण के मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट और अधीक्षक अभियंता संदीप दरवडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुख्य अभियंता पवन कुमार कछोट ने शहर और जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना-2.0 के अंतर्गत 40 बिजली उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव है। इनमें से 21 उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 24 उपकेंद्रों में अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना बनाई गई है। शहर के रोशन गेट, बायजीपुरा, सातारा, पन्नालाल नगर, बेडसे पेपर मिल उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर
बंगाल चुनाव का नागपुर पर असर, मानसून से पहले झटका; मजदूरों की कमी से सड़क और बिल्डिंग कार्य प्रभावित
अधिकारी करते क्या हैं? दानवे का सवाल
करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद छत्रपति संभाजीनगर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लोडशेडिंग, बार-बार बिजली गुल होना, ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग, सोलर सिस्टम की समस्याएं और अपर्याप्त सुविधाओं से नागरिक परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर विधायक दानवे ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महावितरण के अधिकारियों और ठेकेदार एजेंसियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि सरकार पर्याप्त निधि उपलब्ध कराती है और जनता भी समय पर बिजली बिल भरती है फिर भी नागरिकों को अंधेरे में क्यों रहना पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति सुधारने मनपा का सहयोग
महापौर समीर राजूरकर ने कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए महानगरपालिका महावितरण को हरसंभव सहयोग करेंगी बैठक में सांसद डॉ। कल्याण काळे, विधायक अंबादास दानवे, विधायक रमेश बोरनारे, विधायक विलास भुमरे तथा जिला परिषद अध्यक्ष अविनाश गलांडे ने भी विभिन्न सुझाव दिए। मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर गंभीरता से अमल करते हुए योजनाओं को गति दी जाएगी और शहर तथा जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण हमेशा तत्पर रहेगा।
यह भी पढ़ें:- नासिक के बांधों में पिछले साल से ज्यादा पानी, कुल भंडारण 32.57%; बारिश में देरी होने पर गहरा सकता है संकट
ट्रांसफॉर्मरों की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश
सांसद भूमरे ने वितरण हानि कम करने तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बिजली संबंधी आधारभूत सुविधाओं के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो रही है, वहां जनप्रतिनिधि प्रयास कर जमीन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने लंबित सौर कृषि पंप आवेदनों का निपटारा करने, अतिभारित ट्रांसफॉर्मरों के स्थान पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मनपा की स्थायी समिति के सभापति मकरिये, के अनिल महावितरण कार्यकारी अभियंता राजेंद्र नाहटा, प्रेरणा बनकर, गिरीश गायकवाड, प्रसाद महातोले, महेंद्र देशमुख, शैलेश कलंत्री, भूषण पहूरकर और रमेश वाघचौरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
