प्रतियोगी परीक्षा से चुने जाएंगे अंतरिक्ष के सितारे, जि.प. विद्यार्थिय को मिलेगा ISRO भ्रमण का सुनहर
ZP students ISRO Visit: छत्रपति संभाजीनगर के जिला परिषद स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इसरो और विज्ञान संग्रहालयों के प्रत्यक्ष भ्रमण का अवसर मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar ZP Students Science Tour: छत्रपति संभाजीनगर विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, उत्सुकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जिला परिषद शिक्षा विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इसके अंतर्गत जिला परिषद स्कूलों की कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), विक्रम साराभाई स्पेस म्यूजियम, तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा विश्वेश्वरय्या औद्योगिक एवं तकनीकी संग्रहालय, बेंगलुरु का प्रत्यक्ष भ्रमण कर उपग्रह प्रक्षेपण देखने का अवसर मिलेगा इस चयन के लिए शनिवार 31 जनवरी को जिला स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा में जिले के नौ तालुकों से कुल 1,345 विद्यार्थियों ने सहभाग लिया, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक इस परीक्षा में भाग लिया। प्रतियोगी परीक्षा के पश्चात प्रत्येक तालुका से 8 से 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी सीधे इसरो और विभिन्न विज्ञान संग्रहालयों का शैक्षणिक दौरा करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
परीक्षा के दौरान शिक्षा अधिकारी जयश्री चव्हाण, उपशिक्षण अधिकारी गीता तांदले, नीता श्रीश्रीमाल, संगीता सालुंके, संगीता सावले, शिवाजी भोसले, सीताराम पवार, दिलीप शिरसाट ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
यह भी पढ़ें:-स्मार्ट सिटी परियोजना में शिवसृष्टि का संरक्षण, क्रांति चौक पर शिवाजी महाराज की गाथा अब सुरक्षित
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि
शिक्षणाधिकारी जयश्री चव्हाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इसरो जैसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रत्यक्ष अनुभव मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इस अनुभव से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करने में मदद मिलेगी।
