-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Maharashtra Sambhajinagar Shivsrishti Glass Protection Shivaji Maharaj
स्मार्ट सिटी परियोजना में शिवसृष्टि का संरक्षण, क्रांति चौक पर शिवाजी महाराज की गाथा अब सुरक्षित
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Smart City: क्रांति चौक फ्लाइओवर के नीचे बनी शिवसृष्टि के भित्ति चित्रों को सुरक्षित रखने के लिए स्मार्ट सिटी प्रशासन कांच का सुरक्षा कवच लगा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Shivaji Maharaj Heritage: छत्रपति संभाजीनगर क्रांति चौक फ्लाइओवर के नीचे स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत विकसित की गई शिवसृष्टि अब और अधिक सुरक्षित होने जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनगाथा को दर्शाने वाले भित्ति चित्रों पर लगातार धूल जमने से उनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई थी।
इसे ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी प्रशासन ने इस पर कांच का सुरक्षा कवच लगाने का कार्य शुरू किया है। क्रांति चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कार्य पूर्ण होने के बाद, फ्लाइओवर के नीचे की जगह का प्रभावी उपयोग करने के उद्देश्य से शिवसृष्टि विकसित करने का निर्णय लिया गया था। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया गया, वर्ष 2023 में शिवजयंती के अवसर पर इसे शिवप्रेमियों के लिए खोला गया था।
आधुनिक आर्ट गैलरी की विकसित
यहां आधुनिक पद्धति से एक विजुअल आर्ट गैलरी विकसित की गई है, जिसमे शिवराय का जीवनकार्य, स्वराज्य स्थापना का संघर्ष, युद्ध कौशल व प्रशासनिक दक्षता को दशनि वाले 26 भित्ति चित्र बनाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
इसके साथ ही राज्य के 52 ऐतिहासिक किलों की जानकारी देने वाले भित्ति चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। इनके चयन में ऐतिहासिक सटीकता को प्राथमिकता दी गई थी। इसके लिए प्रसिद्ध इतिहासकार इंद्रजीत सावंत की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी, जिनके मार्गदर्शन में विषयवस्तु, प्रस्तुति व दृश्य रूप को अंतिम रूप दिया गया।
यह भी पढ़ें:-छात्रों के लिए बड़ी खबर: एमयूएचएस ने बढ़ाई सीसीएमपी एडमिशन डेडलाइन, अब 20 फरवरी तक मौका
शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार क्रांति चौक में लगातार वाहनों की आवाजाही, प्रदूषण व धूल के कारण चित्रों पर परतें जमने लगी थी, जिससे रंग फीके पड़ने व दीर्घकालीन क्षति की आशंका व्यक्त की जा रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट सिटी प्रशासन ने सुरक्षा कवच लगाने का निर्णय लिया, फिलहाल यह कार्य प्रगति पर है।
Maharashtra sambhajinagar shivsrishti glass protection shivaji maharaj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










