- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Iit Mumbai Experts Inspect The Roads Of Aurangabad Smart City
IIT मुंबई के विशेषज्ञों ने औरंगाबाद स्मार्ट सिटी के सड़कों का किया निरीक्षण
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : औरंगाबाद स्मार्ट सिटी (Aurangabad Smart City) द्वारा बनने वाली सड़कों (Roads) का आईआईटी मुंबई (IIT Mumbai) के विशेषज्ञों (Experts) ने निरीक्षण (Inspection) किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदारों को सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में औरंगाबाद स्मार्ट सिटी रोड प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 22 सड़कों का निर्माण कर रहा है। आईआईटी मुंबई की एक टीम औरंगाबाद शहर पहुंची। टीम का प्रतिनिधित्व आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर और सड़क विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर सिंह ने किया। सड़कों का निरीक्षण करने के लिए स्मार्ट सिटी के डिप्टी सीईओ सौरभ जोशी, प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान, स्नेहा नायर, किरण अधे और यश इनोवेशन के प्रोजेक्ट कंसल्टेंट फारूकी जफिर मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
विकास बनाम पर्यावरण: नवी मुंबई प्रोजेक्ट पर मंथन, अंडरपास के लिए पेड़ों की बलि? IIT टीम ने किया निरीक्षण
जहर बन रही नागपुर की हवा! हाई कोर्ट ने पूछा- कमेटी ने अब तक कितनी बैठकें की? NEERI की रिपोर्ट को किया नजरअंदाज
‘आवश्यकता आविष्कार की जननी’, LPG संकट में कचरे से बनाया रसोई का ईंधन, IIT बॉम्बे के छात्रों ने किया कमाल
कैसे हुई IIT बॉम्बे के 3 छात्रों की मौत? मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हादसे पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
सामग्री का परीक्षण कर ठेकेदारों को निर्देश
इस दौरान टीम ने एसबी कॉलेज रोड, जिंतुरकर अस्पताल, प्रताप नगर, जवाहर कॉलोनी थाना, आकाशवाणी से त्रिमूर्ति चौक, रिलायंस पेट्रोल पंप सिडको एन7, कल्याण काले के घर से परिवर्तन गैरेज, देवगिरी बैंक से बजरंग चौक, भोला पान सेंटर का दौरा किया। आविष्कार चौक तक, सौभाग्य चौक से ताठे मंगल कार्यालय, ओंकार गैस से अनिकेत अस्पताल, एसबीओए स्कूल तक निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों द्वारा सड़कों की मजबूती, मोटाई, सामग्री का परीक्षण किया गया और ठेकेदारों को निर्देश दिए गए। उन्होंने दो सड़कों के कनेक्शन और पेवर ब्लॉक कैसे लगाए जा रहे हैं, इसका भी निरीक्षण किया।
317 करोड़ रुपए खर्च कर 109 सड़कों पर काम करने की योजना है
बता दे, कि औरंगाबाद स्मार्ट सिटी की ओर से 317 करोड़ रुपए खर्च कर 109 सडकों का काम हाथ में लिया गया है। निधि के अभाव में प्रथम चरण में सिर्फ 22 सडक़ों के काम किए जा रहे है। महानगरपालिका के तत्कालीन कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने शहर की बदहाल सड़कों को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से 317 करोड़ रुपए खर्च कर 109 सड़कों का काम करने का नियोजन किया था। केन्द्र सरकार के निर्देश पर उन्होंने चालू वर्ष के मार्च एंड से पूर्व सड़कों के काम के टेंडर निकालकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इसी दरमियान पांडेय का तबादला हुआ। पांडेय का स्थान लिए महानगरपालिका कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. अभिजीत चौधरी ने स्मार्ट सिटी के कुल निधि में से सड़कों के काम के लिए तिजोरी में अधिक रकम न होने से पहले चरण में 109 के बजाए 22 सड़कों का काम हाथ में लिया है। डॉ.चौधरी ने कई बार साफ किया कि निधि की उपलब्धता होते ही बचे हुए सड़कों का काम पूरा किया जाएगा।
Iit mumbai experts inspect the roads of aurangabad smart city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














