छत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई: 30.29 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, कारिबारियों में हड़कंप
Chhatrapati Sambhajinagar FDA Raid: छत्रपति संभाजीनगर के मोती कारंजा और नवाब पुरा में FDA ने देर रात छापेमारी कर 30.29 लाख रुपये का अवैध गुटखा और पान मसाला जब्त किया है।
- Written By: आकाश मसने
छत्रपति संभाजीनगर में FDA ने जब्त किया प्रतिबंधित गुटखा (फोटो नवभारत)
Gutkha Seized In Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में अवैध और सेहत के लिए हानिकारक गुटखा कारोबारियों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात शहर के मोती कारंजा और नवाब पुरा इलाकों में एक साथ की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में प्रशासन ने 30.29 लाख रुपए से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू और पान मसाला जब्त किया है। FDA की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से शहर के अवैध गुटखा माफिया और आपूर्तिकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुख्य आरोपियों, आपूर्तिकर्ताओं तथा संबंधित कंपनियों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं।
सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान के तहत गुप्त रेड
महाराष्ट्र शासन के ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन मिलावटी खाद्य पदार्थों और प्रतिबंधित गुटखे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग टीमों ने शहर में एक साथ छापेमारी की।
दो अलग-अलग ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई
पहली टीम ने मोती कारंजा स्थित मोंढा क्षेत्र में सैयद वाजेद सैयद फारुख, सैयद माजेद सैयद फारुख और सैयद साजेद सैयद फारुख के घरों की तलाशी ली। वहां से विभिन्न नामी ब्रांडों का 14 लाख 2 हजार 405 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और अन्य खाद्य पदार्थ बरामद कर जब्त किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
दूसरी टीम ने नवाब पुरा स्थित बाबा लॉज के नीचे संचालित एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर विभिन्न ब्रांडों का प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू बरामद किया। यहां से 16 लाख 27 हजार 88 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।
30 लाख से अधिक का माल जब्त
दोनों कार्यवाइयों में कुल मिलाकर 30 लाख 29 हजार 493 का माल जब्त कर पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपियों, अवैध माल की सप्लाई करने वाले आपूर्तिकर्ताओं और संबंधित निर्माण कंपनियों के खिलाफ शहर के क्रांति चौक और जिन्सी पुलिस थानों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
प्रशासन की चेतावनी- अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा
यह पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्षा रोडे, कीर्तिका झाड़े, योगेश चिभड़े, सहायक आयुक्त दयानंद पाटील तथा सह आयुक्त श्रीकांत करकले के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई। एफडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
