समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
Medical Negligence Case: चंद्रपुर सरकारी अस्पताल में गंभीर घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप है। न्यूरोसर्जन की अनुपलब्धता के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया, जहां पहुंचने तक देरी हो चुकी थी।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रपुर हादसा, गड़चिरोली हाईवे दुर्घटना, सरकारी अस्पताल (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Chandrapur Government Hospital Negligence: चंद्रपुर-गड़चिरोली हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद गड़चिरोली से रेफर की गई महिला को चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिल सका।
Medical Negligence Caseपरिजनों का कहना है कि पहले बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई और बाद में न्यूरोसर्जन नहीं होने के कारण उपचार से इनकार कर दिया गया। नतीजतन गंभीर घायल महिला करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में ही तड़पती रही, जिसके बाद उसे नागपुर रेफर किया गया।
सड़क हादसे में घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिला
जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर निवासी अरावती निर्मलकर अपने पति के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थीं। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अरावती के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनके पति भी घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई: 30.29 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, कारिबारियों में हड़कंप
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
दोनों को पहले गड़चिरोली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चंद्रपुर रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि चंद्रपुर पहुंचने के बाद भी महिला को तत्काल इलाज नहीं मिला।
सिर की गंभीर चोट के लिए न्यूरोसर्जन की आवश्यकता थी, लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। इलाज में हुई देरी के कारण मरीज को अंततः नागपुर भेजना पड़ा।
और परिजनों ने बताया…
महिला के सिर में गंभीर चोट थी। चंद्रपुर अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर इलाज नहीं मिला। पहले बेड नहीं होने की बात कही गई, फिर विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई। काफी देर इंतजार के बाद नागपुर रेफर करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
कब मजबूत होगी स्वास्थ्य सुविधाएं
जब जिले में इतने जनप्रतिनिधि हैं, तब भी गंभीर मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। ज्ञातव्य हो, कुछ दिन पूर्व शहर में स्वास्थ्य महाशिविर लेकर बडे बडे नामी चिकित्सक व आधुनिक यंत्र सामग्री लाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी गई थी।
