Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा

Mumbai Crime Branch: चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज मकोका और हत्या के मामलों में 3 साल से फरार आरोपी सुमित सावंत को मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर से गिरफ्तार कर लिया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 11:31 AM

मुंबई क्राइम ब्रांच (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Crime Branch Unit 6 Arrests Sumit Swastik Sawant: मुंबई क्राइम ब्रांच (यूनिट-6) ने तीन साल से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी सुमित स्वास्तिक सावंत (32) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका), हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।

पहचान छिपाकर कई राज्यों में बदलता रहा ठिकाना

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी पहचान बदल रहा था और अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, वह सिंधुदुर्ग, गोवा, चेन्नई, राजस्थान और दिल्ली सहित कई स्थानों पर छिपकर रह चुका था, जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना तंत्र (ह्यूमन इंटेलिजेंस) का प्रभावी इस्तेमाल किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नवी मुंबई के खारघर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-19 में घेराबंदी कर सुमित सावंत को दबोच लिया।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा

20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत

30 गांवों में श्मशान भूमि की सुविधा नहीं: मारेगांव में सालों से उठ रही मांग को प्रशासन ने किया नजरअंदाज

ये भी पढे़ं:- 20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए चुनाभट्टी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान उसे किसने मदद पहुंचाई और क्या उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Mumbai crime branch mumbai arrests absconding mcosa accused sumit sawanth kharghar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 11:31 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.