अकोला एमआईडीसी में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर छापा, 1.23 करोड़ का माल जब्त

FDA Raid Akola: अकोला के एमआईडीसी फेस-4 में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अवैध गुटखा और पान मसाला फैक्ट्री पर छापा मारकर 1।23 करोड़ रुपये का माल जब्त किया।
akola illegal gutkha factory fda raid 123 crore seized
अकोला गुटखा फैक्ट्री- फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Gutkha Factory: एमआईडीसी फेस-4 क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला बनाने वाले एक बड़े अवैध कारखाने का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भंडाफोड़ किया है। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांडों के तैयार प्रतिबंधित पान मसाले, सुगंधित तंबाकू, सुपारी, गुटखा प्रीमिक्स, पैकिंग सामग्री तथा अत्याधुनिक उत्पादन मशीनों सहित कुल 1 करोड़ 23 लाख 14 हजार 480 रुपये का माल जब्त किया गया।

मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि फैक्ट्री का मुख्य संचालक फरार बताया गया है। एफडीए को गुप्त सूचना मिली थी कि एमआईडीसी फेस-4 स्थित मे। महाकाया ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. के परिसर में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का अवैध उत्पादन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त देवानंद वीर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।

एफडीए की बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों के तैयार पान मसाले, सुगंधित तंबाकू, बड़ी मात्रा में सुपारी, गुटखा प्रोमिक्स, मैग्नीशियम कार्बोनेट, कत्था पाउडर सहित उत्पादन में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ। इसके अलावा चार पाठचिंग मशीन, ब्लेंडिंग, ग्राइंडिंग, स्क्रीनिंग और सीलिंग मशीनें तथा विभिन्न कंपनियों के पैकिंग रोल और लाखों की संख्या में खाली पाउच भी जब्त किए गए है। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 1.23 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

करोड़ों का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी इस कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश निवासी अक्षय यादव (19), राहुल यादव (19) तथा 17 वर्षीय एक किशोर को मौके से हिरासत में लिया गया। जांच में गौरव शर्मा को इस अवैध प्रतिष्ठान का मुख्य संचालक बताया गया है, जो कार्रवाई के समय फरार मिला। जिस परिसर में यह अवैध कारखाना संचालित हो रहा था, उसकी मालकिन पद्मिनी शिरेकर बताई गई हैं। पूरे मामले में एमआईडीसी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में रविंद्र सोलंके, गजानन गोरे, घनश्याम धंदे, अनुराज चव्हाण, कृणाल बर्डे, विश्वास राठोड और किशोर चोरचाटे की टीम ने अमरावती विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) एस. डी. केदारे के मार्गदर्शन तथा महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के निर्देशानुसार अंजाम दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com