- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Demonstration Of Shiv Sainiks In Aurangabad Against Rebel Shiv Sena Mlas
शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ औरंगाबाद में शिवसैनिकों का प्रदर्शन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में शिवसेना (Shiv Sena) के कई विधायक (MLAs) महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाहर हैं। शिवसेना के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के नेतृत्व से बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे का साथ देने का निर्णय लिया। इन बागी विधायकों के खिलाफ क्रांति चौक में शिवसैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिवसेना जिला प्रमुख और विधायक अंबादास दानवे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
शहर शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्रांति चौक पहुंचे। उन्होंने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें गद्दार कहा। शिवसैनिकों ने नारे लगाते हुए कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे शहर में ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ की धूम, दादोजी स्टेडियम में देश भर से जुटे युवा खिलाड़ी
मुंबई-ठाणे में ट्रैफिक का टेंशन खत्म! घोडबंदर रोड पर दौड़ेगी हाईटेक पॉड टैक्सी, एकनाथ शिंदे ने दी खुशखबरी
ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
शिवसेना चिह्न विवाद पर ‘तारीख पर तारीख’! सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अंतिम बहस
औरंगाबाद के शिवसैनिक सीएम उद्धव ठाकरे के साथ: दानवे
शिवसेना जिला प्रमुख दानवे ने कहा कि औरंगाबाद के शिवसैनिक सीएम उद्धव ठाकरे के साथ हैं, यह दर्शाने के लिए आज का यह आंदोलन किया गया है। दानवे ने बताया कि जो विधायक मुख्यमंत्री ठाकरे के आदेश को दरकिनार कर बगावत करने पर आमदा है, उन विधायकों ने अपने निर्णय में जल्द बदलाव नहीं किया तो ऐसे विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में जल्द ही शिवसेना की ओर से आंदोलन किए जाएंगे। दानवे ने कहा कि जो विधायक बगावत करने के फिराग में है, उनकी इस हरकत पर उनके क्षेत्र की जनता में उन विधायकों के खिलाफ गुस्सा है। दानवे ने बगावत किए विधायकों द्वारा हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर बगावत किए जाने के दावों को झूठा साबित करते हुए कहा कि शिवसेना ने बीजेपी से नाता तोड़कर ढाई साल हुए है। फिर आज ही इन विधायकों को हिंदुत्व क्यों याद आ रहा है।
बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी
प्रदर्शन में शिवसैनिकों ने बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, पूर्व मेयर त्रिबंक तुपे, उपजिला प्रमुख संतोष जेजुरकर, जयवंत ओक, आनंद तांदुलवाडीकर, बप्पा दलवी, विधानसभा संगठक राजू वैद्य, शहर अध्यक्ष विश्वनाथ स्वामी, कृष्णा पाटिल डोणगांवकर, बालू थोरात, बाबासाहेब डांगे, राजू वरकड, राजेन्द्र ठोंबरे, सुदर्शन अग्रवाल, डॉ. अण्णा शिंदे, गोपाल कुलकर्णी, अविनाश गलांडे, संजय निकम, प्रतिभा जगताप, सुनीता आउलवार, सुनीता देव, अंजली मांडवकर, सतीश निकम, ज्ञानेश्वर डांगे, सचिन खैरे, संजय हरणे, गजानन मनगटे आदि उपस्थित थे।
Demonstration of shiv sainiks in aurangabad against rebel shiv sena mlas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kia India: कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Kia ने मचाई धूम, बनाया नया रिकॉर्ड
Apr 02, 2026 | 05:41 AMअब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM














