ठाणे शहर में 'प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026' की धूम, दादोजी स्टेडियम में देश भर से जुटे युवा खिलाड़ी

Thane Tennis Cricket Tournament: ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
president cup india 2026 tennis cricket tournament thane dadoji stadium
Thane tennis cricket tournament (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dadoji Konddev Stadium Thane: ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में टेनिस क्रिकेट की धूम मची हुई है। टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईटीसीएसएफ) के अध्यक्ष सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे की पहल पर टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से पहली बार प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है।

इसका शुभारंभ मंगलवार की शाम ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में किया गया। इस रंगारंग उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, उद्योग मंत्री उदय सामंत,मेयर शर्मिला पिम्पोलकर, कमिश्नर सौरभ राव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

क्रिकेटमय माहौल

काफी समय बाद ठाणे के दादोजी स्टेडियम में क्रिकेट का वातावरण नजर आ रहा है। हजारों क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में देश भर के कई राज्यों के खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। यह राष्ट्रीय स्पर्धा क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुफ्त में रखी गई है। शिवसेना के सांसद और आईटीसीएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शिंदे ने ऐलान किया है कि प्रेसिडेंट कप इंडिया खेल अब देश के विभिन्न शहरों में साल में तीन बार आयोजित की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को लगातार बड़े मंच मिल सकें। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दादोजी कोंडदेव स्टेडियम के विकास के लिए अब तक 55 करोड़ रुपये का फंड दिया जा चुका है। वहीं, सलमान खान ने भी ठाणे में इस राष्ट्रीय स्पर्धा पर ने कहा कि शहर का तेजी से विकास हुआ है,ऐसे आयोजनो से शहर को नई पहचान मिली है।

16 टीमों के बीच मुकाबला

5 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सैकड़ो खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का परिचय दे रहे हैं।

करोड़ों के इनाम

टूर्नामेंट की विनिंग टीम को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि रनर-अप टीम को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। टेनिस और क्रिकेट के फील्ड में इतने बड़े इनामों का ऐलान करना एक खास बात मानी जा रही है। इसके अलावा, टूर्नामेंट में इंडिविजुअल परफॉर्मेंस को भी खास बढ़ावा दिया गया है। बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और 23 साल से कम उम्र के उभरते हुए प्लेयर को एक-एक आकर्षक बाइक इनाम में दी जाएगी। साथ ही, पूरे टूर्नामेंट में शानदार और लगातार परफॉर्म करने वाले प्लेयर को “मैन ऑफ द सीरीज” के तौर पर एक शानदार महिंद्रा थार फोर-व्हीलर दी जाएगी। वहीं, हर मैच में शानदार परफॉर्म करने वाले प्लेयर्स के लिए “मैन ऑफ द मैच” अवॉर्ड रखा गया है, और इसके लिए हर दिन 5,000 रुपये का कैश प्राइज और आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे।

दर्शकों के लिए रखे गए इनाम

आईटीसीएसएफ के महाराष्ट्र ( मुंबई, ठाणे, कोंकण रीजन) के अध्यक्ष अभिजीत दरेकर ने बताया कि इस टूर्नामेंट की एक और खासियत दर्शकों के लिए रखे गए इनाम हैं। लकी ड्रॉ के जरिए तीन इलेक्ट्रिक बाइक जीतने का मौका दिया गया है। साथ ही, हर मैच के बाद 10,000 रुपये का कैश प्राइज़ और 10,000 रुपये के रिटेल वाउचर दिए जा रहे हैं।

मैच ऐसे खेले जाएंगे

2 अप्रैल को, तीसरे दिन महाराष्ट्र ज़ोन-2 का मैच दोपहर 3 बजे रॉयल चैलेंजर्स गोवा से होगा। पूर्वांचल पैंथर्स का मैच शाम 4:40 बजे सुप्रीम सुपर किंग्स तमिलनाडु से होगा। शाम 6:20 बजे सुप्रीम सुपर किंग्स तमिलनाडु का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स गोवा से होगा। रात 8 बजे पूर्वांचल पैंथर्स का मुकाबला महाराष्ट्र ज़ोन-2 से होगा। रात 9:30 बजे पूर्वांचल पैंथर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स गोवा से होगा, जबकि दिन का आखिरी मैच सुप्रीम सुपर किंग्स तमिलनाडु और महाराष्ट्र ज़ोन-2 के बीच खेला जाएगा।

चौथे दिन, 3 अप्रैल को दोपहर 3 बजे उत्तराखंड टाइगर्स का मुकाबला केरल वॉरियर्स से होगा। शाम 4:40 बजे राजस्थान योद्धा का मुकाबला UP नाइट्स से होगा। शाम 6:20 बजे केरल वॉरियर्स का मुकाबला UP नाइट्स से होगा, रात 8 बजे उत्तराखंड टाइगर्स का मुकाबला राजस्थान योद्धा से होगा। रात 9:30 बजे उत्तराखंड टाइगर्स का मुकाबला UP नाइट्स से होगा, और रात 11:20 बजे केरल वॉरियर्स का मुकाबला राजस्थान योद्धा से होगा। इसके बाद क्वार्टर-फ़ाइनल और सेमी-फ़ाइनल मैच खेले जाएंगे। फ़ाइनल मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com