- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Claims Of A Plot To Assassinate Maratha Reservation Movement Leader Manoj Jarange Patil
Sambhajinagar: मनोज जरांगे की हत्या की साजिश का दावा, जालना पुलिस ने दो संदिग्ध पकड़े
Manoj Jarange: मराठा आरक्षण आंदोलन नेता मनोज जरांगे पाटील की हत्या की साजिश का आरोप लगाया जा रहा है। जालना पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 2.5 करोड़ की सुपारी की बात सामने आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मनोज जारंगे (Image- Social Media)
Manoj Jarange Murder : मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटील की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। जालना पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
आरोप है कि इस साजिश के पीछे बीड़ जिले के परली शहर के एक बड़े और प्रभावशाली राजनीतिक नेता का हाथ हो सकता है। मामले में यह भी सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने के लिए 2.5 करोड़ रुपए की सुपारी देने की पेशकश की गई थी।
बुधवार देर रात, मनोज जरांगे पाटील के सहयोगियों ने जालना के पुलिस अधीक्षक को एक लिखित निवेदन सौंपा। इसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि जरांगे को जान से मारने की साजिश रची जा रही है और उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा है। निवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
मुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
त्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं
जालना पुलिस की स्थानीय गुन्हा शाखा ने बीड़ जिले के परली इलाके से अमोल खुणे और दादा गरुड को हिरासत में लिया है। अमोल खुणे मनोज जरांगे पाटील के पुराने सहयोगी के रूप में पहचाना जाता है। दादा गरुड दूसरा संदिग्ध, जिसका नाम हत्या योजना की बैठकों में शामिल होने के रूप में सामने आया है। पुलिस जांच में संकेत मिले हैं कि परली स्थित एक प्रमुख नेता ने हत्या की योजना बनाने के लिए कई बैठकें आयोजित की थी।
जांच का दायरा बढ़ा, कई पहलुओं की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बैठकें कहां हुई, किन लोगों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई, और सुपारी की धनराशि किसने और कैसे देने का प्रयास किया पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल ने बताया कि जांच में यदि कोई ठोस तथ्य सामने आता है तो इस मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा, उन्होंने बताया की मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने उन्हें दी जा रही धमकियों और उनकी हत्या की साजिश के संबंध में बुधवार देर रात स्वयं पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, इस शिकायत में दो संदिग्ध व्यक्तियों के नामों का उल्लेख किया गया था। उसी आधार पर उन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और प्राथमिक जांच जारी है।
ये भी पढ़ें :- अकोला: किसनराव हुंडीवाले हत्याकांड की सुनवाई अंतिम चरण में, जल्द आएगा कोर्ट का अंतिम फैसला
सुपारी का किया दावा
- पूछताछ और निवेदन में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज जरांगे की हत्या के लिए 2.5 करोड़ रुपए की सुपारी तय की गई थी।
- पुलिस इस वित्तीय लेन-देन और उसे देने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी छानबीन कर रही है। साजिश की जानकारी सामने आते ही राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।
- मनोज जरांगे के करीबी सहयोगी गंगाधर कालकुटे ने कहा कि वह इस मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटील पहले अपनी आधिकारिक भूमिका स्पष्ट करेंगे, उसके बाद ही मैं कोई बयान दूंगा।
Claims of a plot to assassinate maratha reservation movement leader manoj jarange patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM












