Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिप स्कूल में डिजिटल शिक्षा, समाज निर्माण का केंद्र; अभिभावकों की भागीदारी अहम

Digital Learning: वड़गांव कोल्हाटी स्थित जिप विद्यालय में मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र बारवाल ने डिजिटल व नवाचारपूर्ण शिक्षा और सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 22, 2026 | 03:07 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Education Innovation: छत्रपति संभाजीनगर प्रधानाध्यापक महेंद्र बारवाल ने कहा कि जिला परिषद विद्यालय में शैक्षणिक व सामाजिक उपक्रम संचालित करने के साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही सूचना व प्रौद्योगिकी के दौर में डिजिटल व नवाचारपूर्ण पढ़ाया जा रहा है।

इसके साथ ही शिक्षा पद्धतियों व विद्यालय के भावी विकासात्मक लक्ष्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी भी बारवाल ने दी। उनका मत था कि केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज निर्माण का अहम मंच है।

मकर संक्रांति के अवसर पर वड़गांव कोल्हाटी स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में हल्दी-कुमकुम व स्नेहमिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, तब वे विचार रख रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय साइकिल रेस का असर: पुणे-पिंपरी में स्कूलों की छुट्टी पहले, ट्रैफिक पर खास इंतजाम

पिता को नहीं मिला टिकट, तो बेटे ने मचाया बवाल, लातूर में NCP विधायक के ऑफिस के बाहर किया पेशाब

Pune: हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 अंतिम चरण में, 31 मार्च तक यात्रियों को मिल सकती है सौगात

लाड़ली बहन योजना: ई-केवाईसी बनी मुसीबत, सिल्लोड़ में तकनीकी खामी से महिलाएं योजना से बाहर

ससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इस अवसर पर गांव व आसपास की बड़ी संख्या में महिलाओं भाग लिया। हरिश्चंद्र रामटेके ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की रीढ़ है।

दस सूत्रीय योजना से कराया गया अवगत

राहुल मांडे ने सरकार की दस सूत्रीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालय में उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। रामहरि दहिफले ने आंगनवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया व पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

मनोरंजन प्रतियोगिताओं में दिखा भारी उत्साह

हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए संगीत कुर्सी, नींबू-चम्मच व रस्साकशी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारी शक्ति ने इसमें जोश-खरोश से भाग लेकर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

यह भी पढ़ें:-लाड़ली बहन योजना: ई-केवाईसी बनी मुसीबत, सिल्लोड़ में तकनीकी खामी से महिलाएं योजना से बाहर

सफलता के लिए इन्होंने किए परिश्रम

कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्या सोनवणे, अनीता राठौड़, रिटा मार्कडे, सुरेखा देशपांडे, शैला शेंडे, सविता म्हस्के व लाईक शेख ने विशेष परिश्रम किए, समापन अवसर पर उपस्थित महिलाओं को भेंटवस्तुएं प्रदान की गई जिससे उनका चेहरा खिल गया।

Chhatrapati sambhajinagar zp school digital education barwal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Child Education
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.