संभाजीनगर: शेंद्रा-बिडकीन सिक्स लेन हाईवे को 3,452 करोड़ मंजूरी, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया हाईवे कनेक्शन
Sambhajinagar Industrial Infrastructure Project: संभाजीनगर में शेंद्रा, बिडकीन और ढोरेगांव को जोड़ने वाले 70.6 किमी लंबे सिक्स लेन ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए 3,452 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Greenfield Highway Project ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Greenfield Highway Project: छत्रपति संभाजीनगर जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शेंद्रा (दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर), बिडकीन व ढोरेगांव को जोड़ने वाले सिक्स लेन ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए 3,452 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
करीब 70.6 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को दो चरणों में विकसित किया जाएगा, प्रत्येक चरण के लिए भूमि अधिग्रहण व निर्माण की लागत अलग-अलग निर्धारित की गई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा व उद्योगों को मजबूत संपर्क मिलेगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि माल परिवहन भी सुगम होगा, जिससे निवेश व रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, दिवा-चिपलुन के बीच 36 स्पेशल ट्रेनें
अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल, 15 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आराेपी अरेस्ट
सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटनाएं, Western Railway ने 14 कर्मचारियों को किया सम्मानित
अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली और भाई ठाकुर के मिलन की फोटो हुई वायरल, जानें क्यों चर्चा में आई ये तस्वीर
यह ग्रीनफील्ड हाईवे आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। शेंद्रा डीएमआईसी जैसे राष्ट्रीय महत्व के औद्योगिक इलाके से सीधा जोड़ने वाला यह मार्ग छत्रपति संभाजीनगर को देश के औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
सूत्रों के अनुसार इस परियोजना का प्रस्ताव फिलहाल अंतिम प्रशासनिक मंजूरी के लिए लंबित है। मंजूरी मिलते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह शहर के औद्योगिक विकास के लिए एक नया विकास मार्ग साबित हो सकती है।
पहला चरण (शेंद्रा डीएमआईसी से बिडकीन)
लंबाई: 35.80 किमी
भूमि अधिग्रहण: 315 करोड़ रुपये
निर्माण लागत: 1,306 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें:-औद्योगिक एलपीजी आपूर्ति रुकी, उद्योगपतियों की आपात बैठक; पेट्रोलियम मंत्रालय के फैसले से उद्योग प्रभावित
दूसरा चरण (बिडकीन से ढोरेगांव)
लंबाई: 34.80 किमी
भूमि अधिग्रहण: 430 करोड़ रुपये
निर्माण लागत: 1,401 करोड़ रुपये
