-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Shaktipith Expressway Land Survey Report Submitted Msrdc Wardha
शक्तिपीठ महामार्ग के लिए संयुक्त मापन रिपोर्ट MSRDC को सौंपी, 802 किमी लंबा होगा मार्ग
- Written By: आंचल लोखंडे
Shaktipith Expressway Project: महाराष्ट्र के महत्वाकांक्षी शक्तिपीठ महामार्ग के लिए वर्धा जिले में भूमि मापन पूरा होने के बाद संयुक्त सर्वेक्षण रिपोर्ट MSRDC को भेज दी गई है।

Wardha Devli road project (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Land Acquisition Highway: विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और कोंकण को जोड़ते हुए गोवा तक पहुंचने वाला शक्तिपीठ महामार्ग राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह महामार्ग वर्धा जिले के पवनार से लेकर सिंधुदुर्ग के पत्रादेवी तक कुल 802 किलोमीटर लंबा होगा और जिले के दो तहसीलों से होकर गुजरेगा।
इस परियोजना के लिए जिले के 20 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। हाल ही में जमीन का मापन पूरा होने के बाद संयुक्त भूमि सर्वेक्षण रिपोर्ट (JLSR) वर्धा उपविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की गई है। इसके बाद यह रिपोर्ट तुरंत महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) को भेज दी गई है।
8,615 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी
अब जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण से संबंधित मार्गदर्शक निर्देशों का इंतजार है। निर्देश मिलते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। यह महामार्ग राज्य के 12 जिलों, 39 तहसीलों और 371 गांवों की सीमाओं से होकर गुजरेगा। इसके लिए पूरे राज्य में लगभग 8,615 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
वर्धा जिले में 486 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
वर्धा जिले में यह महामार्ग वर्धा तहसील के 10 और देवली तहसील के 10 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए जिले में कुल 486.789 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
महामार्ग के लिए आवश्यक जमीन का मापन भूमि अभिलेख विभाग द्वारा किया गया है। शुक्रवार को बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शक्तिपीठ महामार्ग परियोजना का विशेष उल्लेख किया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की जमीन इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें बाजार मूल्य से अधिक मुआवजा दिया जाएगा।
इन गांवों से होकर गुजरेगा शक्तिपीठ महामार्ग
शक्तिपीठ महामार्ग वर्धा तहसील के दिग्रस, पाढरकवडा, झाड़गांव, गणेशपुर, तिगांव, रोठा, धोत्रा (रेलवे), निमगांव, पढेगांव और चिकनी गांवों से होकर गुजरेगा।
ये भी पढ़े: अमरावती में बनेगा ‘डॉ. पंजाबराव देशमुख शैक्षणिक संकुल’; एक ही छत के नीचे होंगे शिक्षा विभाग के सभी ऑफिस
वहीं देवली तहसील के देवली, इसापुर, काजलसरा, वाटखेडा, बाभूलगांव (खोसे), सैदापुर, कर्मलापुर, वाबगाव, काशिमपुर और खर्डा गांव भी इस परियोजना के दायरे में आएंगे। इन गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से संबंधित रिपोर्ट MSRDC को भेज दी गई है और अब प्रशासन को आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शक निर्देशों का इंतजार है।
Shaktipith expressway land survey report submitted msrdc wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
Jul 29, 2026 | 09:23 AM3 लाख से अधिक प्रमाणपत्र जारी: मराठवाड़ा संभाग में अब तक 3,11,033 पात्र आवेदकों को मिले कुणबी प्रमाणपत्र
Jul 29, 2026 | 09:23 AMOppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Jul 29, 2026 | 09:21 AM₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
Jul 29, 2026 | 09:20 AMExplainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Jul 29, 2026 | 09:20 AMभारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














