Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

णमोकार तीर्थ में 6 फरवरी से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव, 400 जैन साधु-साध्वियों का आगमन, तैयारिया जोर पर

Namokar Tirth: णमोकार तीर्थ में 6 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा व महामस्तकाभिषेक महोत्सव होगा। देशभर से 400 जैन साधु-साध्वियों का मंगल आगमन जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 28, 2026 | 10:08 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Jain Festival Religious Event: छत्रपति संभाजीनगर राज्य के णमोकार तीर्थ में 6 फरवरी से आयोजित अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा व महामस्तकाभिषेक महोत्सव होगा व इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह के लिए देशभर से 400 दिगंबर जैन साधु-साध्वियों का मंगल आगमन हो रहा है।

मुनिराजों व आर्थिका माताजी की चर्चा व आहार शुद्धि को सुनिश्चित करने के लिए णमोकार तीर्थ क्षेत्र में विशेष ‘राजा श्रेयांस चौका नगर’ का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में चौका नगर के प्रवेश द्वार का आगाज गाजे-बाजे व मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

महोत्सव के पूर्व आचार्यों व साधु-साध्वियों की शोभायात्रा भी निकाली गई। उद्घाटन समारोह दानवीर जिनेंद्रजी बाकलीवाल परिवार, उपाध्यक्ष महावीर गंगवाल, ट्रस्टी अनिल जमगे, हर्षां गंगवाल, ग्लोबल महासभा अध्यक्ष जमणालाल हपावत उपाध्यक्ष पारस लोहाडे, पूर्व नगराध्यक्ष भूषण कासलीवाल, चंद्रशेखर कासलीवाल व बालब्रह्मचारी वैशाली दीदी ने पूजन कर किया।

सम्बंधित ख़बरें

ई-गवर्नेस में संभाजीनगर अव्वल, 150 दिवसीय सुधार कार्यक्रम में राज्य की बड़ी कामयाबी

अहिल्यादेवी होलकर स्मारक के सामने सर्वदलीय मौन धरना, घाट तोड़ा तो प्रायश्चित करे BJP: अंबादास दानवे

भाजपा जिला महामंत्री दिलेश ठाकरे की चेतावनी: वर्धा नदी पर तत्काल बंद हो अवैध खनन, दोषी अफसरों पर हो FIR

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव की तैयारी, संभाजीनगर में भाजपा की अहम बैठक

धर्म सभा में आचार्य पद्मनंदी, विद्यानंदी, कर्मविजयनंदी, आचार्य देवनंदी महाराज व युगल मुनिश्री अमोघ कीर्ति-अमर कीर्ति आदि का सानिध्य प्राप्त हुआ। आचार्य संघ ने ‘आहार दान कैसे दें व इसका महत्व’ विषय पर सारगर्भित प्रवचन दिए राजा श्रेयांस ने जिस प्रकार आदिनाथ भगवान को आहार देकर दान तीर्थ का प्रवर्तन किया, वैसा ही पुण्य भाव आज यहां दिख रहा है।

बाकलीवाल परिवार सम्मानित

पुणे निवासी जिनेंद्र जैन (बाकलीवाल) परिवार ने इन इन 50 चौकों व विशेष कक्षों के निर्माण में अहम योगदान दिया, समाज व धर्म के प्रति इस अद्वितीय समर्पण के लिए महोत्सव समिति ने जिनेंद्र बाकलीवाल परिवार को ‘सर संधाधिपति के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया।

यह भी पढ़ें:-ई-गवर्नेस में संभाजीनगर अव्वल, 150 दिवसीय सुधार कार्यक्रम में राज्य की बड़ी कामयाबी

णमोकार ट्रस्ट की और से आयोजित सम्मान समारोह में जिनेद्रजी, हीरामणि, राजेश, रेखा, धीरज, सोनिया, विकास, सपना व समस्त बाकलीवाल परिवार का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

Chhatrapati sambhajinagar namokar tirth panchkalyanak mahamastakabhishek

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2026 | 10:08 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.