जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव की तैयारी, संभाजीनगर में भाजपा की अहम बैठक
Zilla Parishad Election: जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव की तैयारी को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बूथ सशक्तिकरण और ग्रामीण प्रचार पर विशेष जोर दिया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra Politics Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी की ओर से छत्रपति संभाजीनगर स्थित विभागीय कार्यालय में पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे तथा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले ने मार्गदर्शन किया। बैठक में ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजय खंबायते, जिलाध्यक्ष सुहास शिरसाठ, बसवराज मंगरूले, बापू घडामोडे, प्रवीन घुगे, विवेक देशपांडे, प्रशांत देसरडा, किरण पाटील, ताराचंद गायकवाड, छाया खाजेकर सहित बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
इस दौरान आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट
वर्धा में 11वीं प्रवेश के दो चरण पूरे, 7,556 छात्रों का दाखिला तय, 15,744 सीटें खाली
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश
पुणे रेलवे स्टेशन का 473 करोड़ से होगा कायाकल्प, मिलेंगे 6 नए प्लेटफॉर्म और दो नई ट्रेनों की सौगात
साथ ही यह निर्णय लिया गया कि शहर के लगभग दो सौ पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले ने कहा कि राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे के नेतृत्व में पार्टी जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव लड़ेगी।
जिप व पंस चुनाव
चुनाव के लिए संचालन समिति का गठन किया जाएगा और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। बूथ स्तर की मजबूती ही विजय की रीढ़ साचित्त होगी।
यह भी पढ़ें:-बैंकों में सन्नाटा, सड़कों पर शोर! ‘5-Day Banking’ के लिए 8 लाख बैंक कर्मियों की हुंकार, नागपुर में कामकाज ठप
बैठक में संगठनात्मक एकता, मतदाताओं से सीधा संपर्क और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया गया, शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोल ने आगामी चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए सभी पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
