फिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
Petrol Diesel Price Hike: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच महापौर ने मनपा अधिकारियों से सरकारी वाहनों का उपयोग केवल जरूरी कार्यों तक सीमित रखने की अपील की है। वाहन खर्च पर सवाल उठे हैं।
- Written By: रूपम सिंह
ईंधन बचत (सौ.AI)
Sambhajinagar Municipal Vehicles Fuel Cost: छत्रपति संभाजीनगर अमेरिका व ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील का समर्थन करते हुए महापौर समीर राजूरकर ने कहा कि मनपा के पदाधिकारी, नगरसेवक व अधिकारी केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही सरकारी वाहनों का उपयोग करें।
खुलासा हुआ है कि महानगरपालिका अपने वाहन बेड़े पर सालाना करीब आठ करोड़ रुपये खर्च कर रही है। महानगरपालिका के पास वर्तमान में खुद को और किराये पर लिए गाए कुल 246 वाहन हैं। महापौर, उपमहापौर व विपक्ष के नेता को मनपा की ओर से वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि सभापति व सभागृह नेता के लिए किराये के वाहन लिए गाए हैं। इन वाहनों पर प्रति माह १० हजार रुपये तथा जीएसटी के रूप में खर्च किया जाता है।
वर्तमान में आंकड़े
- कुल बहन 246
- अधिकारियों के वाहन 3517ई-वाहनों सहित)
- अन्य कार्यों में उपयोग 208 वाहन
- मासिक इंचन खर्च 70 से 75 लाख रुपये
- वार्षिक सार्व: 8 करोड़ रुपये से अधिक
- किराये के वाहन का खर्च 90 हजार रुपये प्रति
- वाहन प्रतिमाह
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
बैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
छत्रपति संभाजीनगर: सलीम अली सरोवर बदहाली की कगार पर, 4 करोड़ का सौंदर्यकरण फेल?
मनपा के 246 वाहनों पर हर माह 75 लाख ईंधन पर खर्च
इसके अलावा, 35 विभाग प्रमुखों को चारपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें सात ई-वाहनों का समावेश है। छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के दैनंदिन कार्यों के लिए 208 वाहन सड़कों पर चलते हैं। मनपा के इस 246 वाहनों के बेड़े पर हर महीने लगभग 70 से 75 लाख रुपये ईंधन पर खर्च होता है। वार्षिक सखर्च यह आठ करोड़ रुपये से अधिक पहुंच जाता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार करे राष्ट्र को संबोधित करते हुए वर्क फ्रॉम होम व ईंधन बचत का संदेश दिया था।
महाधीर समीर राजूरकर ने कहा कि वह स्वयं केवल जरूरी कार्यों के लिग ही वाहन का उपयोग करते हैं और अनावश्यक यात्रा से बचते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी, अधिकाली व नगरसेवक इंधन बचत के लिए प्रयास करेंगे, साथ ही सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने व अनावश्यक आवागमन से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।
